फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bakrid 2023: ईद पर दिखना है सबसे खूबसूरत तो इस तरह से करें मेकअप

Thu, 29 Jun 2023 09:33 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप ईद पर खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो मेकअप करने के सही स्टेप्स का खास ध्यान रखें। 
विज्ञापन
1 of 9
Gauahar Khan - फोटो : instagram
Bakrid 2023: इस बार बकरीद का त्योहार आज यानी कि 29 जून को मनाया जा रहा है। जिसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं। महिलाएं इस त्योहार की तैयारी काफी पहले से शुरू कर देती हैं। नए कपड़े पहनती हैं, तरह-तरह के पकवान बनाती हैं। शायद ही ऐसी कोई महिला होगी जो ईद के दिन अच्छे से तैयार ना होती हो। बहुत सी महिलाएं ऐसी होती है, जिन्हें कपड़े पहनना तो काफी अच्छे से आता है, पर वो ये समझ नहीं पातीं कि सही तरीके से मेकअप कैसे किया जाए।

अगर आप भी उन महिलाओं में से हैं, जो मेकअप से दूर रहती हैं, पर त्योहारों पर आपको मेकअप करना पसंद है तो ये लेख आपके लिए ही है। दरअसल, आज के इस लेख में हम आपको सही तरीके से मेकअप करना बताएंगे, ताकि आप ईद के लिए सबसे खूबसूरत और सबसे अलग दिखें। इसके लिए आपको बस मेकअप के स्टेप्स ध्यान में रखने हैं।
विज्ञापन

2 of 9
face wash
चेहरे को करें साफ

मेकअप का सबसे पहला स्टेप है कि आपको आपका चेहरा अच्छे से साफ करना है। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो मेकअप आपके चेहरे पर सही से सेट नहीं होगा। 
विज्ञापन

3 of 9
skin care - फोटो : istock
चेहरे को करें मॉइस्चराइज 

मेकअप की शुरूआत में चेहरे पर मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं। ये आपके मेकअप को सही से सेट होने में मदद करेगा। इसको लगाने के पहले चेहरे पर टोनर लगा सकते हैं। 

4 of 9
skin - फोटो : istock
अब लगाएं प्राइमर

प्राइमर लगाने के बाद आपका मेकअप लंबे समय तक टिक जाएगा। ये मेकअप में मौजूद तत्वों को स्किन से दूर रखने में मददगार होता है। 
विज्ञापन

5 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
फाउंडेशन

ईद पर अगर आप सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो अपनी स्किन के हिसाब से ही फाउंडेशन का चयन करें। इसका रंग आपकी स्किन टोन से मैच खाना चाहिए।
विज्ञापन

6 of 9
makeup - फोटो : istock
अब करें कंटूरिंग और फिर लगाएं हाइलाइटर

बेस लगाने के बाद अपने चेहरे को शेप देने के लिए कंटूरिंग करें। इसके बाद चेहरे पर हाइलाइटर अप्लाई करें। 
विज्ञापन

7 of 9
मेकअप
ड्रेस के हिसाब से करें आई मेकअप

अगर आपका आउटफिट ज्यादा हैवी है तो आई मेकअप हल्का रखें पर, अगर आपका आउटफिट हल्का है तो आई मेकअप हैवी कर सकती हैं। 

8 of 9
blush
ब्लश

ब्लश आपके मेकअप को पूरा करने का काम करता है। इससे आपके चेहरे की रंगत बढ़ जाती है। 
विज्ञापन

9 of 9
lipstick - फोटो : instagram
आखिर में लगाएं लिपस्टिक

सबसे आखिर में लिपस्टिक लगाएं ताकि उसका रंग आपके पूरे मेकअप से हिसाब से हो। आप अपने आउटफिट और मेकअप से मेल खाते हुए लिपस्टिक शेड को चुनें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें