फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baisakhi Mehndi Design: बैसाखी पर हथेली पर रचाएं ये सुंदर मेहंदी डिजाइन, लगाना भी है सरल

Sat, 12 Apr 2025 04:22 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

मेहंदी के सुंदर और सरल डिजाइन अपनाकर हाथों की सुंदरता को बढ़ाया जा सकता है। यहां बैसाखी के मौके पर सरल और आकर्षक रंगोली डिजाइन के विकल्प दिए जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप बैसाखी पर तैयार हो सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बैसाखी पर मेहंदी डिजाइन - फोटो : Amar Ujala
Mehendi Design For Baisakhi : 13 अप्रैल 2025 को बैसाखी का पर्व मनाया जा रहा है। यह पर्व पंजाब और हरियाणा के हिंदू व सिख धर्म से जुड़े लोगों के प्रमुख त्योहारों में से एक है। 1699 में इसी दिन गुरु गोबिंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। साथ ही मुख्य रूप से बैसाख कृषि से जुड़ा है, जिसमें किसान अपनी नई फसल की कटाई की खुशी मनाते हैं। पंजाब में इस मौके पर गिद्दा और भांगड़ा किया जाता है। भारत में त्योहार लजीज पकवानों और महिलाओं के श्रृंगार के बिना अधूरा है। इस पर्व के मौके पर भी महिलाएं अच्छी तरह से तैयार होती हैं और उत्सव मनाती हैं। 

बैसाखी के मौके पर महिलाएं अपने लुक को पूरा करने के लिए पारंपरिक तरीके से हथेलियों पर मेहंदी रचा सकती हैं। मेहंदी के सुंदर और सरल डिजाइन अपनाकर हाथों की सुंदरता को बढ़ाया जा सकता है। यहां बैसाखी के मौके पर सरल और आकर्षक रंगोली डिजाइन के विकल्प दिए जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप बैसाखी पर तैयार हो सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
बैसाखी पर मेहंदी डिजाइन - फोटो : instagram
इन दिनों लड़कियां बेल डिजाइन से हथेलियों को मेहंदी से सजाना पसंद करती हैं। पारंपरिक बेल डिजाइन में कुछ यूनिक डिजाइन को जोड़कर इस तरह की मेहंदी रचा सकते हैं। मोरपंखी जैसी ये बेल डिजाइन बनानी आसान है। हथेली पर अर्ध गोलाकार आकृति में पत्तियों को बनाएं। उसके ऊपर से सिर्फ रेखाओं के जरिए डिजाइन को हाइलाइट करें।
विज्ञापन

3 of 5
बैसाखी पर मेहंदी डिजाइन - फोटो : instagram
हथेली भरना भी चाहते हैं लेकिन ब्राइडल मेहंदी नहीं लगाना चाहते हैं तो इस तरह की रंगोली डिजाइन को अपना सकते हैं। इसमें हथेली के मध्य में गोला बनाएं। बीच में कमल का फूल बनाकर उंगलियों को भरें। कलाई पर भी कमल के फूल को हाइलाइट करती हुई डिजाइन बनाएं। इस तस्वीर में हथेली की मेहंदी डिजाइन के अलावा पीछे के हाथ की सुंदर मेहंदी डिजाइन दी गई है।

4 of 5
बैसाखी पर मेहंदी डिजाइन - फोटो : instagram
मेहंदी की इस तरह की डिजाइन काफी खूबसूरत लगती है। अगर आप बैक साइड की मेहंदी डिजाइन की तलाश में हैं तो इस तरह की डिजाइन आकर्षक और खूबसूरत दिखती है। अगर आपको थोड़ी भी मेहंदी लगानी आती है तो पीछे के हाथ पर इस तरह की रंगोली डिजाइन सरलता से बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बैसाखी पर मेहंदी डिजाइन - फोटो : instagram
हाथ के बैक साइड में भरकर मेहंदी लगानी है तो ये डिजाइन सरल भी है और सुंदर भी। कम वक्त में पूरे हाथ को भरने के लिए इस तरह की रंगोली डिजाइन सजा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें