फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Men's Fashion Tips : कुर्ते के साथ ट्राई कर सकते हैं ऐसे फुटवियर, डालें एक नजर

Fri, 14 Apr 2023 08:46 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको लड़कों के कुछ ट्रेंडी एथनिक फुटवियर के बारे में बता रहे हैं जिनसे टिप्स लेकर आप भी फुटवियर खरीद सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
Footwear - फोटो : instagram
Men's Fashion Tips :  जब भी कोई त्योहार आता है या किसी के घर में शादी होती है तो लड़कियों की तैयारी तो महीनों पहले से शुरू हो जाती है। आउटफिट से लेकर एक्सेसरीज तक पहले से पसंद कर ली जाती हैं ताकि आखिरी मौके पर किसी तरह की गड़बड़ी ना हो। लड़कियों के लिए तो ये सब आसान होता है लेकिन लड़कों के लिए बेहद मुश्किल होता है। लड़कों के लिए तो कपड़े पसंद करना ही काफी मुश्किल हो जाता है, ऐसे में बाकी चीजों पर तो उनका ध्यान ही नहीं जाता।

लड़के ऑफिस ड्रेसिंग, कैजुअल और सूट के साथ तो फुटवियर का सही चुनाव फिर भी आसानी से कर लेते हैं, लेकिन जब बात कुर्ता पजामा की आती है उन्हें कुछ समझ नहीं आता। इसी के चलते आज हम आपको लड़कों के कुछ ट्रेंडी एथनिक फुटवियर के बारे में बता रहे हैं जिनसे टिप्स लेकर आप भी फुटवियर खरीद सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
shoes - फोटो : instagram
ब्राउन रंग की जूती लगेगी बेस्ट

एथनिक वियर के साथ ब्राउन रंग की जूती काफी बेस्ट लगती है। शादी के कार्यक्रम में ये काफी बेहतर लगती है। ये कुर्ते पजामे के साथ काफी अच्छी लगेगी। 
विज्ञापन

3 of 5
Sandals - फोटो : instagram
चमड़े के सैंडल 

शादी और पार्टियों में ज्यादातर लोगों का फोकस डांस पर होता है। ऐसे में आप इसे पहन कर काफी कंफर्टेबल रहेंगे। इसे पहन कर आप स्टाइलिश भी दिखेंगे। 

4 of 5
kolhapuri - फोटो : instagram

कोल्हापुरी चप्पल

चाहे कोई सा भी मौसम हो कोल्हापुरी चप्पल हर जगह पर परफेक्ट लगती है। खासकर कि जब आप कुर्ता पहनते हैं तो इसके साथ ये चप्पल काफी स्टाइलिश दिखती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shoes - फोटो : iStock
सफाई का रखें ध्यान

एथनिक वियर यानि कि कुर्ते के साथ आप इन तरीको के फुटवियर ट्राई कर सकते हैं। चाहे आप चप्पल कैसी भी पहनें, पर इसकी सफाई का खास ध्यान रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें