फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baishakhi 2022: बैसाखी पर चाहिए हटके लुक तो इन पंजाबी एक्ट्रेस से लें स्टाइल टिप्स

Wed, 13 Apr 2022 05:02 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
बैसाखी लुक - फोटो : instagram
बैसाखी का पर्व हर साल बैसाख के महीन में मनाया जाता है। इस साल ये पर्व 14 अप्रैल को मनाया जाएगा। उत्तर भारत और खासतौर पर पंजाब में ये पर्व बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन सिखों के अंतिम गुरु गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। पंजाबी इसी दिन से नए साल की शुरूआत मानते हैं। लोग नए कपड़े पहनकर गुरुद्वारे में पूजा के लिए जाते हैं। ऐसे में अगर आप बैसाखी के शुभ मौके पर कोई नया लुक चाहती हैं तो इन एक्ट्रेस के लुक्स को ट्राई कर सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
शहनाज गिल का लहंगा लुक - फोटो : instagram/shehnaazgill
अगर आप सिंपल और एलिगेंट लुक बैसाखी पर चाहती हैं तो शहनाज गिल के इस लहंगे से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। फुल स्लीव ब्लाउज के साथ मिरर वर्क लहंगा काफी खूबसूरत लुक दे रहा है। जिसे आप आसानी से ट्राई कर सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
बैसाखी लुक - फोटो : instagram
पंजाबी एक्ट्रेस नीरू बाजवा का ये लुक ट्रेडिशनल होने के साथ ही काफी स्टाइलिश भी है। अनारकली कुर्ते के साथ सिगरेट पैंट को मैच किया गया है। वहीं महीन फैब्रिक के दुपट्टे के साथ इस कुर्ते को कंप्लीट लुक दिया गया है। वहीं आप चाहे तो इस तरह के कुर्ते के साथ हैवी ईयररिंग्स को मैच कर सकती हैं। साथ ही खुले बाल और मिनिमम मेकअप में आपका लुक बेहद खूबसूरत नजर आएगा। 

4 of 6
बैसाखी लुक - फोटो : instagram
अगर आप नई नवेली दुल्हन सा सजना चाहती हैं तो एक बार हिमांशी खुराना के इस लुक से भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं। सिर पर माथपट्टी सजाए लाल लहंगे में हिमांशी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं आप चाहें तो इस लुक को मिनिमम मेकअप और हैवी एंब्रायडरी वाले वर्क के साथ मैच कर सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
बैसाखी लुक - फोटो : instagram
अगर आप सिंपल और एथिनिल लुक की चाह रखती हैं तो सफेद रंग के इस लांग अनारकली कुर्ते को ट्राई कर सकती हैं। गर्मियों के मौसम में ये फ्लोरल प्रिंट का कुर्ता काफी ट्रेंडी लगेगा। वहीं आप इस हल्के रंग के कुर्ते को डार्क लिपस्टिक और ब्लश्ड चिक्स के साथ ही बीमिंग हाईलाइटर के साथ मैच करें। वहीं बालों में एक्सेसरीज की मदद से पूरे लुक को और भी आकर्षक बनाया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बैसाखी लुक - फोटो : instagram/aslisona
अगर आप मॉडर्न लुक चाहती हैं तो इस इंडो वेस्टर्न ड्रेस का चुनाव भी कर सकती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की धोती स्टाइल स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप और हैवी एंब्रायडरी वाले लांग जैकेट के साथ इसे पेयर किया गया है। जिसे आप वैसाखी के मौके पर पहनकर बिल्कुल परफेक्ट लुक में नजर आएंगी। क्योंकि ये लुक मॉडर्न होने के साथ ही ट्रेडिशनल भी नजर आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें