फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Avneet Kaur: साड़ी लपेटे बेहद हसीन नजर आईं अवनीत कौर, एक के बाद एक इस तरह कर दी तस्वीर साझा

विज्ञापन
1 of 5
avneet kaur - फोटो : instagram
अवनीत कौर सोशल मीडिया स्टार हैं। अक्सर अपनी गॉर्जियस तस्वीरों से वो फैंस को इंप्रेस करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर अवनीत के लाखों फॉलोअर्स हैं जो हर रोज उनकी नई तस्वीर का इंतजार करते हैं। अवनीत भी बिना फैंस को नाराज किए लगभग हर दिन नए लुक्स के साथ तस्वीरें साझा करती हैं। लेकिन इस बार अवनीत ने बोल्ड लुक्स की बजाय देसी लुक को चुना। जिसमे वो बला की खूबसूरत लग रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
avneet kaur - फोटो : instagram
अवनीत ने गुलाबी रंग की साड़ी पहने तस्वीरें और वीडियो फैंस के लिए साझा किया है। जिसमे वो कमाल की खूबसूरत लग रही हैं। हल्के गुलाबी रंग की साड़ी पर सिल्वर सितारों का वर्क दिख रहा है। पल्लू के आसपास लाइन डिजाइन में लगे सितारे बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। जिसके साथ अवनीत ने गुलाबी और पीले रंग के क्रिसक्रॉस पैटर्न डिजाइन के बने ब्लाउज को मैच किया है। बिल्कुल अपोजिट डिजाइन के ब्लाउज के बावजूद अवनीत का लुक इंप्रेस कर रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
avneet kaur - फोटो : instagram
स्लीवलेस और स्वीटहार्ट प्लजिंग नेकलाइन के साथ इस ब्लाउज की डिजाइन काफी यूनिक दिख रही है। जिसके साथ अवनीत ने ब्लाउज के पीले रंग से मैच करती एक्सेसरीज को चुना है। पीले मोतियों से बनीं ईयररिंग्स के साथ ही पीली चूड़ी लुक को खूबसूरत बना रही है। वहीं सुर्ख गुलाबी लिपस्टिक और गोल्डन हाईलाइटर अवनीत की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। 

4 of 5
avneet kaur - फोटो : instagram
आंखों पर मिनिमम मेकअप, सेंट्रल पार्टेड स्लीक स्ट्रेट हेयर स्टाइल अवनीत को फैशनिस्टा बनाने के लिए काफी दिख रहा है। इस लुक में अवनीत सनकिस्ड तस्वीरें खिंचाती दिख रही हैं। अवनीत का इतना खूबसूरत अंदाज देखने के बाद लोगों ने भी जमकर कमेंट किया है। देसी लुक के फौरन बाद ही अवनीत अपने ग्लैमरस लुक में नजर आ गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
avneet kaur - फोटो : instagram
इंस्टाग्राम पर अगले ही पल मिस कौर ने अपनी गॉर्जियस तस्वीरों को साझा किया। जिसमे वो काले रंग की ड्रेस पहने पोज दे रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें