फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2020: अनुष्का शर्मा से लेकर ऐश्वर्या राय तक, कुछ ऐसे सजी थीं पहली करवा चौथ पर बॉलीवुड एक्ट्रेस

Wed, 04 Nov 2020 12:40 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
karwa chauth - फोटो : instagram
करवा चौथ का त्योहार हर सुहागन के लिए खास होता है। साड़ी से लेकर गहने और मेकअप तक को वो बेहद खास रखती हैं। जिससे कि वो इस खास दिन पर बिल्कुल नई दुल्हन सी नजर आएं। ऐसे में बॉलीवुड की एक्ट्रेस कैसे पीछे रह सकती हैं। अनुष्का शर्मा से लेकर ऐश्वर्या राय और प्रियंका चोपड़ा भी इस खास दिन के लिए सजधज कर तैयार हुई थीं। तो चलिए देखें इन बीटाउन डीवा की पहले करवा चौथ की तस्वीरें। 
विज्ञापन

2 of 6
priyanka chopra - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने भले ही अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ शादी की हो। लेकिन वो अपने त्योहार मनाने से नहीं चूकती हैं। तभी तो अपने पहले करवा चौथ पर अमेरिका होने के बावजूद वो इस खास दिन पर सजधज कर तैयार हुई थीं। प्रियंका ने इस खास दिन के लिए लाल रंग की सिल्क की साड़ी चुनी थी। जिस पर गोल्डन बॉर्डर था। वहीं मिसेज जोनास ने इस खूबसूरत साड़ी को हाफ स्लीव ब्लाउज और रेड लिप्स के साथ मैच किया था। वहीं हाथों में लाल चूड़ी और गोल बिंदी उन्हें बिल्कुल परफेक्ट सुहागन वाला लुक दे रही थी।
विज्ञापन

3 of 6
anushka and virat Karwa Chauth - फोटो : twitter
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा ने शादी भले ही चुपचाप की हो। लेकिन शादी के बाद पहले करवा चौथ की तस्वीरें उन्होंने जरूर पोस्ट की थी। पूजा के लिए अनुष्का पीले रंग की साड़ी में तैयार थीं। जिसमें सफेद रंग की स्ट्राईप बनी थी। वहीं बॉर्डर पर गोल्डन एंड सिल्वर वर्क किया गया था। जिसे मिसेज कोहली ने मोतियों वाले झुमके के साथ मैच किया था। जूल नेकलाइन के प्लेन ब्लाउज और लाल चूड़े में अनुष्का का लुक किसी नई नवेली दुल्हन सा लग रहा था।

4 of 6
Aishwarya Rai - फोटो : instagram
ऐश्वर्या राय
वैसे तो ऐश्वर्या राय को लाल रंग बेहद पसंद है। लेकिन अपने पहले करवा चौथ के लिए ऐश्वर्या ने पीले रंग की हल्की-फुल्की साड़ी को चुना था। जिसमें वो हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। शिफॉन की इस प्लेन साड़ी के साथ ऐश्वर्या हैवी एंब्रायडरी वाले ब्लाउज और हाथों में लाल चूड़ी और गोल्डन कंगन के साथ मैच किया था। 
विज्ञापन

5 of 6
nusrat jahan - फोटो : instagram
नुसरत जहां
नुसरत जहां ने साल 2019 में निखिल जैन से शादी की थी। शादी के बाद से ही वो हिंदू रीति-रिवाज और पूजा करते नजर आती हैं। पति के लिए रखे करवा चौथ के व्रत में वो सजधज कर तैयार हूई थीं। पिंक कलर के कुर्ते का साथ नुसरत ने बांधनी प्रिंट और गोटा-पट्टी वर्क वाला हैवी सा दुपट्टा सिर पर ओढ़ा था। जिसमें वो किसी नई नवेली दु्ल्हन से कम नहीं लग रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
shilpa - फोटो : instagram
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी शादी के बाद से ही लगातार करवा चौथ का व्रत रखती आ रही हैं। इसके साथ ही हर साल उनका करवा चौथ के दिन खास लुक देखने को मिलता है। कभी लाल रंग की साड़ी तो कभी सिल्वर रंग के लहंगे में वो पूजा करते दिख चुकी हैं। लेकिन शादी के बाद पहले करवा चौथ के लिए शिल्पा ने नीले रंग की हैवी एंब्रायडरी वर्क वाली साड़ी को चुना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें