फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन तीन फिल्मों में अनुष्का के ब्राइडल लुक भा गए थे लड़कियों को, एक तो था असल जिंदगी से Inspire

Fri, 01 May 2020 12:36 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : instagram
1 मई को अपना जन्मदिन मनाने वालीं अनुष्का शर्मा बी टाउन की उन सेलेब्स में शामिल हैं जो ओरिजनल फैशनिस्टा हैं। एयरपोर्ट लुक हो या रेड कार्पेट लुक सभी में वो कमाल की खूबसूरत लगती हैं। क्रिकेटर विराट कोहली से शादी के बाद वो करोड़ों भारतीयों के दिलों पर राज करने लगीं। अपनी शादी में दुल्हन के लिबास में तैयार अनुष्का का लुक तो कई सारी रियल लाइफ ब्राइड ने अपनाया था। लेकिन केवल असल जिंदगी में ही नहीं अनुष्का शर्मा के इन फिल्मों के लुक भी कई लड़कियों को बेहद पसंद आए थे। वहीं एक फिल्म में तो उनकी शादी के रिसेप्शन के लुक को कॉपी किया गया था।

 
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : social media
फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में अलीजा का किरदार में उन्होंने दुल्हन का लिबास पहना था। जो काफी ज्यादा वायरल हुआ था। मुस्लिम ब्राइड के रूप में तैयार अनुष्का शर्मा ने इस फिल्म में लाल रंग का लहंगा पहना था। जिसके साथ गोल्ड और न्यूड शेड का कुर्ता स्टाइल ब्लाउज और चुनरी थी। वहीं बात करें ज्वैलरी की तो इस फिल्म की ज्वैलरी काफी ज्यादा हिट हुई। कुंदन और ग्रीन रंग के लटकना के साथ तैयार नेकपीस और माथे पर किनारे की ओर लगा पासा काफी पसंद किया गया था। 



 
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : social media
वहीं शाहरुख खान की फिल्म जीरो में तो शादी के सीन के लिए दुल्हन बनीं अनुष्का शर्मा का लुक तो उनकी शादी के रिसेप्शन में तैयार हुए लुक से इंस्पायर था। दरअसल, दिल्ली में रिसेप्शन के दौरान अनुष्का ने लाल रंग की बनारसी साड़ी पहनी थी। जिसके साथ हैवी कुंदन नेकपीस के साथ लुक को पूरा किया गया था। जीरो फिल्म में दुल्हन के लुक के लिए तैयार अनुष्का की साड़ी काफी कुछ रियल लाइफ रिसेप्शन की साड़ी से मैच करती है।


 
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : social media
वहीं अनुष्का ने सलमान खान की फिल्म सुल्तान में भी उनकी पत्नी का रोल किया था। हरियाणवी दुल्हन बनीं अनुष्का ने इस फिल्म में चिकनकारी शरारा के साथ गोटापट्टी वर्क वाला आउटफिट कैरी किया था। जिसमें उनका मेकअप काफी खूबसूरत था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें