अनुष्का शर्मा ने अपने टैलेंट के बल पर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई। केवल पहचान ही नहीं वो बॉलीवुड की ए लिस्ट हीरोइनों में शामिल हैं जिन्होंने किंग खान से लेकर सलमान खान और आमिर खान के साथ काम किया है। क्रिकेटर विराट कोहली से शादी के बाद वो हर क्रिकेट प्रेमी की चहेती बन गई हैं। अनुष्का शर्मा के लुक में करियर के शुरूआत से लेकर अबतक काफी बदलाव आ गया है। तो चलिए देखें उनकी अनदेखी तस्वीरें जब वो मॉडलिंग की दुनिया में काम करती थीं।