फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankita Lokhande: अगर आपको भी पसंद हैं सिल्क की साड़ियां तो अंकिता लोखंडे के कलेक्शन पर डालें एक नजर

Sat, 01 Jul 2023 05:05 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ankita lokhande - फोटो : instagram
Ankita Lokhande Saree Collection : अभिनेत्री अंकिता लोखंडे दमदार अभिनय के साथ ही अपने लुक्स और फैशन सेंस के लिए भी मशहूर हैं। अंकिता का ड्रेसिंग सेंस कमाल का है। टीवी धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' में भारतीय परिधानों में नजर आने वाली अंकिता असल जीवन में भी पारंपरिक परिधानों में काफी खूबसूरत दिखती हैं।

अंकिता लोखड़े को अक्सर साड़ी में देखा जाता है। हालांकि साड़ी को कैरी करने के तरीके में परिवर्तन करते हुए अंकिता कभी क्लासी तो कभी मॉर्डन लुक में नजर आ जाती हैं। अंकिता के वार्डरोब में साड़ियों का बेहद सुंदर कलेक्शन है। वैसे तो उनके पास कई फेब्रिक और वैरायटी की साड़ियां हैं लेकिन अंकिता का सिल्क साड़ी कलेक्शन शानदार है। एक्ट्रेस अंकिता लोखंड़े की सिल्क साड़ी कलेक्शन को आप भी अपनाकर स्टाइलिश लुक पा सकते हैं। यहां देखिए अंकिता की सिल्क की साड़ियां और उन्हें कैरी करने के तरीकों के बारे में जानिए।
विज्ञापन

2 of 5
Ankita Lokhande - फोटो : instagram
पर्पल रंग की सिल्क की साड़ी में अंकिता लोखड़े अप्सरा लग रही हैं। इस तरह की साड़ी और रंग हर मौके पर खूबसूरत लुक देता है। पारंपरिक लुक के साथ ही अंकिता काफी स्टाइलिश भी दिख रही है।
विज्ञापन

3 of 5
Ankita Lokhande - फोटो : instagram
पीच कलर की साड़ी में अंकिता बेहद सुंदर दिख रही हैं। अंकिता ने इस साड़ी के साथ प्रिंटेड दूसरे रंग का ब्लाउज कैरी किया है। गर्मियों में अभिनेत्री की यह साड़ी आरामदायक और अच्छा लुक देगी।

4 of 5
Ankita Lokhande - फोटो : instagram
अभिनेत्री की यह ब्लू सिल्क साड़ी भी काफी खूबसूरत है। साड़ी में सिल्वर बूटी प्रिंट बने हैं, जो साड़ी को अधिक आकर्षक बना रही है। इसपर पर्ल का नेकपीस लुक की खूबसूरती को बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ankita Lokhande - फोटो : instagram
शादी पार्टी के लिए अंकिता की ऑलिव ग्रीन गोल्डन साड़ी बेहद परफेक्ट लुक देगी। इस तरह का साड़ी पार्टी में लोगों का ध्यान खींचेगी और सुंदर लुक देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें