ananya panday in red saree
- फोटो : instagram
दरअसल, फिल्म लाइगर के ट्रेलर लांच के लिए एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ अनन्या पांडे हैदराबाद पहुंची थीं। जहां फिल्म की कास्ट का स्वागत गुलाब के फूलों से किया गया। वहीं ट्रेलर लांच के लिए अनन्या ने सुर्ख लाल रंग की साड़ी को चुना था। जिसमे अनन्या का लुक बेहद खूबसूरत दिख रहा था। सुर्ख लाल रंग की साड़ी पर मैचिंग के धागों और सिकुइन्स से बॉर्डर बना था। जबकि पल्लू के हिस्से पर छोटे फूल बने थे। वहीं ये साड़ी रफल डिजाइन की थी। जिसे अनन्या ने बिल्कुल सिंपल तरीके से कैरी किया था।