फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ananya Panday: अनन्या पांडे ने छोटे से टॉप और पैंट में दिखाई अदाएं, पिंक लुक देख फैंस हुए इंप्रेस

Mon, 21 Feb 2022 04:04 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ananya panday - फोटो : ananyapanday/instagram
अनन्या पांडे अक्सर अपने गॉर्जियस लुक से हर किसी का ध्यान खींचती हैं। वैसे तो बीटाउन की ये हसीना अपने फैशन सेंस के मामले में किसी से पीछे नही है। लेकिन इन दिनों मिस पांडे का ग्लैमरस लुक देखने को मिल रहा है। जिसे उनके फैंस खासा पसंद कर रहे हैं। फिल्म गहराईयां के प्रमोशन के लिए दीपिका पादुकोण के साथ ही अनन्या पांडे का लुक भी जबरदस्त ग्लैमरस रहता है। इस बार भी वो दीपिका पादुकोण के लुक पर भारी पड़ती दिखीं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ananya panday - फोटो : instagram
दरअसल, दीपिका पादुकोण और अनन्या पांडे के साथ ही फिल्म गहराईयां की स्टार कास्ट इस फिल्म की कामयाबी का जश्न मनाने पहुंची थीं। जहां पर अनन्या प्रिटी पिंक लुक में नजर आईं। अनन्या ने इस पार्टी के लिए बबलगम पिंक कलर की फ्लेयर पैंट पहन रखी थी। जिसके साथ छोटा सा क्रॉप टॉप था। जिसका लुक काफी हद तक ब्रा जैसा दिख रहा था। वहीं इस स्ट्रैपी स्लीव वाले टॉप की बोल्ड स्वीटहार्ट नेकलाइन ग्लैमरस लुक देने के लिए काफी दिख रही थी। 
विज्ञापन

3 of 5
ananya panday - फोटो : instagram
अनन्या ने इस लुक की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर भी साझा की है। अनन्या का ये लुक रेट्रो लुक से इंस्पायर है। जिसमे कॉटन की पैंट के साथ ब्रालेट स्टाइल टॉप शामिल है। वहीं इस मोनोक्रोम लुक के साथ अनन्या ने पिंक कलर की सैंडिल भी मैच की थी। वहीं बात करें मेकअप की तो पिंक ब्लश और ग्लॉसी पिंक लिपस्टिक उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे। 

4 of 5
ananya panday - फोटो : instagram
वहीं इस मोनोक्रोम पिंक लुक के साथ अनन्या ने पाउडर ब्लू कलर का मिनी बैग हाथ में लिया था। जो इस लुक के बिल्कुल उलट था। अनन्या का ये लुक सेसी होने के साथ ही फैंस को काफी पसंद आ रहा है।  वहीं हाथों में पहनी उनकी नीली और गुलाबी कलर की रिंग पर भी हर किसी का ध्यान जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : insta
अनन्या पांडे इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान हर बार गॉर्जियस लुक में नजर आईं। पिछले दिनों अनन्या ने इंस्टाग्राम पर अपनी मोनोकोनी में तस्वीर साझा की थी। जिसमे वो पानी के अंदर बैठकर पोज दे रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें