कृति सेनन
- फोटो : instagram/sukritigrover
ज्यादातर महिलाएं इसे शादी, पार्टी जैसे समारोह में पहनना पसंद करती हैं। ये मॉडर्न लुक के साथ ही देसी लुक भी देता है। वहीं इस शरारे को एलिगेंट लुक के लिए छोटे से कुर्ते के साथ भी पहना जा सकता है। बॉलीवुड में शरारे का फैशन काफी पुराने समय से है। मीना कुमारी और साधना के साथ दूसरी कई सारी एक्ट्रेस शरारे को पहने पर्दे पर दिखीं। जिसके बाद ये शरारा काफी ज्यादा चलन में आया।