फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anant-Radhika Pre Wedding: लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखीं आलिया भट्ट, रणबीर के लुक ने भी खींचा लोगों का ध्यान

Sun, 03 Mar 2024 01:44 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अनंत और राधिका के प्री वेडिंग समारोह में आलिया भट्ट ने लहंगे में अपना बेहद ही खूबसूरत अंदाज दिखाया।
विज्ञापन
1 of 5
लहंगे में आलिया ने दिखाया अपना सादगी भरा अंदाज - फोटो : instagram/Alia Bhatt
इन दिनों गुजरात के जामनगर में मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के प्री वेडिंग कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। इन कार्यक्रमों के लिए पूरे जामनगर को दुल्हन की तरह सजाया गया। न सिर्फ देश, बल्कि दुनिया भर से इन कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए दिग्गज पहुंच रहे हैं।

जहां एक तरफ  बॉलीवुड से शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, अर्जुन कपूर, अनिल कपूर, टाइगर श्रॉफ और आदित्य रॉय कपूर सहित कई बॉलीवुड हस्तियां इस खास मौके पर शामिल हुए वहीं दूसरी तरफ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी अपनी बेटी राहा के साथ अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग में नजर आए।

सोशल मीडिया पर इनके कार्यक्रम की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। इसी बीच अब अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी अपनी तस्वीरें साझा की हैं। इन फोटोज में आलिया बेहद ही प्यारी दिख रही हैं। जैसे ही उन्होंने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं, तो लोगों ने उसपर प्यार लुटाना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

2 of 5
लहंगे में आलिया ने दिखाया अपना सादगी भरा अंदाज - फोटो : instagram/Alia Bhatt
लहंगे में दिखाया खूबसूरत अंदाज

एक्ट्रेस ने जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, उनमें वो गोल्डन रंग के खूबसूरत से लहंगे में नजर आ रहीं हैं। इस लहंगे के साथ डीपनेक स्लीवलेस ब्लाउज और नेट फैब्रिक का गोटा-पट्टी वाला दुपट्टा कैरी किया है। उनके पूरे लहंगे पर काफी हैवी जरी का महीन काम है। 
विज्ञापन

3 of 5
लहंगे में आलिया ने दिखाया अपना सादगी भरा अंदाज - फोटो : instagram/Alia Bhatt
हमेशा की तरह था मेकअप

आलिया ने इस लहंगा लुक में चार चांद लगाने के लिए हैवी गोल्डन ईयररिंग्स और माथे पर मांगटीका लगाया था। इसके साथ ही न्यूड लिपस्टिक, मिनिमल मेकअप और खुले बाल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। 

4 of 5
लहंगे में आलिया ने दिखाया अपना सादगी भरा अंदाज - फोटो : instagram/Alia Bhatt
रणबीर भी दिखे हैंडसम

जिस तरह से आलिया ने इस इवेंट में लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा, ठीक उसी तरह से रणबीर ने ब्लू कुर्ते में लोगों को अपना दीवाना बनाया। नीले रंग के कुर्ते और पायजामे में रणबीर काफी स्मार्ट दिख रहे थे। उनकी तस्वीरें भी आलिया ने शेयर की हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लहंगे में आलिया ने दिखाया अपना सादगी भरा अंदाज - फोटो : instagram/Alia Bhatt
दोनों का लुक आया पसंद
 
जब आलिया ने अपनी इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, तो लोगों को उनका अंदाज बेहद प्यारा दिखा। लोगों ने रणबीर के लुक की भी काफी तारीफ की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें