इन दिनों गुजरात के जामनगर में मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के प्री वेडिंग कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। इन कार्यक्रमों के लिए पूरे जामनगर को दुल्हन की तरह सजाया गया। न सिर्फ देश, बल्कि दुनिया भर से इन कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए दिग्गज पहुंच रहे हैं।
जहां एक तरफ बॉलीवुड से शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, अर्जुन कपूर, अनिल कपूर, टाइगर श्रॉफ और आदित्य रॉय कपूर सहित कई बॉलीवुड हस्तियां इस खास मौके पर शामिल हुए वहीं दूसरी तरफ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी अपनी बेटी राहा के साथ अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग में नजर आए।
सोशल मीडिया पर इनके कार्यक्रम की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। इसी बीच अब अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी अपनी तस्वीरें साझा की हैं। इन फोटोज में आलिया बेहद ही प्यारी दिख रही हैं। जैसे ही उन्होंने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं, तो लोगों ने उसपर प्यार लुटाना शुरू कर दिया।