फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमायरा दस्तूर का लेटेस्ट लुक है बेहद दिलकश, टेबल पर बैठकर दिए हैं पोज

Fri, 16 Jul 2021 09:48 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अमायरा दस्तूर - फोटो : Instagram: @amyradastur93

अभिनेत्री अमायरा दस्तूर अपने लेटेस्ट लुक में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं और उनका अंदाज भी जबरदस्त है। उनके इस लुक को सभी बहुत पसंद कर रहे हैं। अमायरा इन तस्वीरों में पुराने टेबल-कुर्सी के साथ पोज कर रही हैं। उनका पोज भी एकदम परफेक्ट है। अमायरा अपने अलग-अलग लुक्स अक्सर अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाईल पर साझा करती रहती हैं। लोग उनके लुक्स और अदाओं को खूब पसंद करते हैं। इस लेटेस्ट लुक के लिए उन्होंने बहुत खूबसूरत सा ड्रेस पहन रखा है। यह ड्रेस बेहद आरामदायक भी दिखाई दे रहा है। उनकी भाव-भंगिमाएं भी एकदम परफेक्ट है और वे इन तस्वीरों में किसी ब्रिटीश प्रिंसेस की तरह दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और अमायरा भी उनको प्रतिसाद दे रही हैं। अमायरा के पुराने फोटोशूट्स को भी फैंस ने खूब पसंद किया है। अगली स्लाइड्स से देखिए अमायरा का यह दिलकश अंदाज। 


 
विज्ञापन

2 of 5
अमायरा दस्तूर - फोटो : instagram

ऐसा है लुक
अमायरा ने सी ग्रीन कलर की लूज पैटर्न वाली स्टाईलिश ड्रेस पहनी हुई है। आगे से ड्रेस का गला डीप वी है। हाथों की स्लीव्स में लूज पैटर्न है और आगे से लेग कट भी इसमें दिखाई दे रहा है। आगे से ड्रेस में लटकने वाली डोरियां भी हैं। 

विज्ञापन

3 of 5
अमायरा दस्तूर - फोटो : instagram

बाल लग रहे खूबसूरत
इन तस्वीरों में अमायरा के बाल बहुत खूबसूरत लग रहे हैं। उनके घने काले बालों को खुला रखने की बजाय लूज पैटर्न में बांधा हुआ है। एक तरफ से उनके बाल निकल रहे हैं जो कि उनपर खूब अच्छे लग रहे हैं। ड्रेस के साथ अमायरा ने कोई जूलरी नहीं पहनी हुई है।  

4 of 5
amyra dastur - फोटो : instagram

चेहरे पर है बढ़िया मेकअप
अमायरा के चेहरे पर मेकअप भी बहुत अच्छा लग रहा है। उनकी आंखों को बहुत अच्छे से सजाया गया है। होंठो पर डार्क लिपशेड होने के साथ ही गालों पर रुस भी लगाया हुआ है। उनका चेहरा एकदम ग्लो कर रहा है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमारया दस्तूर - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
अदाएं हैं लाजवाब
अमायरा ने इस फोटोशूट के लिए अलग-अलग तरह के पोज दे रखे हैं। एक तस्वीर में वे टेबल पर बैठकर सीधा कैमरे में देखते हुए पोज कर रही हैं, दूसरी तस्वीर में पैरों को क्रॉस करके वे पोज कर रही हैं। इन तस्वीरों की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें