फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रा को बनाना है आसान तो साथ में जरूर रखें ऐसे कपड़े

Sun, 02 Jul 2023 04:14 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं तो आपके बैग में इस तरह के कपड़े जरूर होने चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 7
अमरनाथ यात्री - फोटो : बासित जरगर
Amarnath Yatra 2023: 1 जुलाई से बाबा अमरनाथ की यात्रा की शुरूआत हो गई है। लोग अमरनाथ की यात्रा पर जाने के लिए काफी लंबा इंतजार करते हैं। बाबा अमरनाथ का मंदिर एक प्रमुख हिंदू तीर्थ स्थल है जो भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के अनंतनाग जिले में स्थित है। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए की जाने वाली यह यात्रा शारीरिक और मानसिक तपस्या का प्रतीक है, जिसमें श्रद्धालु ध्यान, भजन, पूजा, और व्रत आदि का पालन करते हैं। अमरनाथ की यात्रा पर जाना काफी कठिन होता है, इसके लिए काफी पहले से तैयारी करनी पड़ती है। 

अगर आप भी पहली बार इस बार बाबा बर्फानी के दर्शन को जा रहे हैं और आपको इससे पहले यात्रा का अनुभव नहीं रहा है, तो आप स्थानीय एजेंसियों व अधिकृत वेबसाइटों से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही बाबा के दर्शन पर जाने से पहले ये जरूर जान लें कि किस तरह के कपड़े यात्रा के दौरान आपके पास होना बेहद जरूरी है। दरअसल, अमरनाथ यात्रा के दौरान कपड़ों के पहनावे को ध्यान में रखना आवश्यक होता है। वरना यात्रा के दौरान मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

2 of 7
Shopping - फोटो : Istock
आरामदायक कपड़े

अमरनाथ की यात्रा पर अगर आप जा रहे हैं तो अपने साथ ऐसे कपड़े ही रखें जो आरामदायक हों। अगर आप कंर्फट के हिसाब से कपड़ों का चयन नहीं करेंगे तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

3 of 7
Woolen fabrics
ऊनी कपड़े

अमरनाथ यात्रा के दौरान वहां काफी ठंडक रहती है। ऐसे में अच्छी क्वालिटी के ऊनी कपड़े अपने साथ रखें। ऊनी कपड़े खरीदते वक्त ये ध्यान रखें वो ज्यादा भारी ना हों। ज्यादा भारी कपड़े पहनने से आपको यात्रा में परेशानी आ सकती है। 

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बारिश से बचने के लिए रखें रेनकोट

अमरनाथ यात्रा के दौरान अपने साथ रेनकोट जरूर रखें। वहां काफी ज्यादा बारिश भी होती है। ऐसे में रेनकोट आपको भीगने से बचा सकता है। 
विज्ञापन

5 of 7
Shoes - फोटो : iStock
फुटवियर का रखें ध्यान

अमरनाथ यात्रा के दौरान गलती से भी हील्स ना पहनें। इसके साथ ही स्लीपर पहनना भी अच्छा विकल्प नहीं है। यात्रा के दौरान ऐसे जूते पहनें जो आरामदायक हों। इसका भी ध्यान रखें कि ये जूते हल्की बारिश से गीले नहीं होने चाहिए। 
विज्ञापन

6 of 7
सर्दी के लिए स्टाइलिश टोपी - फोटो : Istock
साथ में रखें कैप और मफलर

सर्दी से बचने के लिए यात्रा के दौरान टोपी और मफलर जरूर पहनें। इनका इस्तेमाल नहीं करने से आपको सर्दी लग सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
sweater - फोटो : sweater
बंद गले वाले कपड़े हैं सही विकल्प

यात्रा के दौरान कभी भी आगे से खुली जैकेट ना पहनें। इससे आपको ठंड लग सकती है। कोशिश करें यात्रा के दौरान बंद गले के ही कपड़े पहनें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें