फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2023: सुहागिन महिलाओं के लिए आलता के खूबसूरत डिजाइन, आप भी डालें एक नजर

Sun, 16 Jul 2023 09:42 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सावन के महीने में आलता लगाने का काफी ज्यादा महत्व होता है। आज हम आपको आलता के लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
Alta Designs For Sawan - फोटो : social media
Sawan 2023: सावन का महीना चल रहा है। ऐसी मान्यता है कि अगर सावन में महादेव की पूजा सच्चे मन से की जाए तो सभी मनोकामना पूरी होती हैं। यही वजह है कि इस महीने में विवाहित महिलाएं सच्चे मन से महादेव की अराधना करके अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। महादेव और माता गौरी की पूजा करते समय 16 श्रृंगार का काफी महत्व होता है। इन्हीं 16 श्रृंगार में आलता भी शामिल है।

कई जगह इसे महावर भी बोला जाता है। इसे लगाने से ना सिर्फ विवाहित महिला का 16 श्रृंगार पूरा होता है, साथ ही में पैरों की खूबसूरती भी काफी ज्यादा बढ़ जाती है। वैसे तो आलता सिंपल ही लगाया जाता है लेकिन अब इसके कई खूबसूरत डिजाइन चलन में हैं। इसी के चलते आज हम आपको दिखाने वाले हैं आलता के कुछ ऐसे डिजाइन जिसे बनाना काफी आसान है। इसे लगाकर आपके पैर बेहद खूबसूरत दिखेंगे। 
विज्ञापन

2 of 7
Alta Designs For Sawan - फोटो : social media
दो रंगों से बनाएं डिजाइन

वैसे तो आलता हमेशा लाल चटक रंग का ही होता है पर, अगर आप अपने आलता की डिजाइन को और खूबसूरत बनाना चाहती हैं तो सफेद रंग की कुमकुम से साथ ऐसा डिजाइन बना सकती हैं। ये देखने में काफी प्यारा लगता है।
विज्ञापन

3 of 7
Alta Designs For Sawan - फोटो : social media
आलता से बनाएं टिक्की 

आप चाहें तो दो रंगों को मिलाकर बनाई हुई डिजाइन में इस तरह से गोल टिक्की बना सकती हैं। पैरों में ऐसी महीन सी दो रंगों की बेल बेहद खूबसूरत दिखती है। 

4 of 7
Alta Designs For Sawan - फोटो : social media
मेहंदी के साथ आलता

अगर आपको पैरों में मेहंदी के साथ आलता लगाना पसंद है तो ये डिजाइन आपके लिए परफेक्ट है। इससे आपकी मेहंदी की खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे।
विज्ञापन

5 of 7
Alta Designs For Sawan - फोटो : social media
बेल

आलते की बेल अगर आप इस तरह से पैरों में लगाएंगी तो ये देखने में बेहद प्यारी लगेगी। इसके साथ पैरों में पायल पहनने से इसकी खूबसूरती बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

6 of 7
Alta Designs For Sawan - फोटो : social media
मोटी बेल

इस तरह से गाढ़े-गाढ़े आलते से आप पैरों में बेल बना सकते हैं। ध्यान रखें कि ये बेल थोड़ी मोटी होनी चाहिए, तभी ये खूबसूरत दिखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Alta Designs For Sawan - फोटो : social media
भरे पैर आलता

अगर आपको भरे पैर आलता पसंद है तो ये डिजाइन आपके लिए काफी सही विकल्प है। ये देखने में भी खूबसूरत लगती है। इसे अक्सर नई दुल्हनों के पैरों में लगाया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें