फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Body Care: पसीने की बदबू से होना पड़ता है शर्मिंदा तो अपनाएं ये नुस्खे, मिलेगा आराम

Thu, 13 Jul 2023 11:39 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप पसीने की बदबू से छुटकारा पाना चाहते हैं तो बस आपको कुछ चीजों का इस्तेमाल करना है। 
विज्ञापन
1 of 5
smell
Body Care: गर्मी के बाद भले ही अब बारिश का मौसम शुरू हो गया है, पर इस मौसम की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। बारिश में होने वाली उमस में शरीर में कई तरीके के बैक्टीरिया जन्म लेते हैं, जिनकी वजह से शरीर में कई तरीके की परेशानियां होने लगती हैं। इन परेशानियों में सबसे अहम है पसीने की बदबू आना। दरअसल, चाहे बारिश का मौसम हो या फिर गर्मी का, पसीने की बदबू हर मौसम में लोगों को परेशान कर देती है।

ये बदबू कई बार लोगों की शर्मिंदगी का कारण भी बन जाती है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग हजारों रुपये खर्च करके परफ्यूम खरीदते हैं लेकिन परफ्यूम का असर भी कुछ समय तक ही रहता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आपको इस बदबू से छुटकारा मिल सकता है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
नहाने के पानी में डालें नींबू

वैसे तो अगर आप चाहें तो नींबू वाले साबुन आपको बाजार में मिल जाएंगे लेकिन इनका असर कुछ समय के लिए ही रहता है। ऐसे में अगर आप रोजाना नहाने के पानी में एक नींबू के रस को निचोड़ लें और टब में नींबू के छिलके को भी डाल दें। इससे आपको काफी राहत मिलेगी। 
विज्ञापन

3 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
ग्रीन टी

अगर आप नहाने के पानी में तीन से चार ग्रीन टी के बैग्स डालकर इन्हें छोड़ देंगे तो ये शरीर की बदबू को कम करने में मदद करेगा। दरअसल, ग्रीन टी में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को रिलेक्स करने में मदद करते हैं। 

4 of 5
baking soda - फोटो : pixabay
बेकिंग सोडा

पसीने की बदबू सबसे ज्यादा अंडरआर्म्स से ही आती है, ऐसे में आप चाहें तो अंडरआर्म्स पर थोड़ी मात्रा में बेकिंग सोडा का पेस्ट बनाकर लगाएं और आधे घंटे बाद साफ कर दें। ये काफी फायदेमंद रहता है। इसके अलावा आप चाहें तो नहाने के पानी में भी बेकिंग सोडा मिला सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tea tree oil
एसेंशियल ऑयल

अगर आप अपने नहाने के पानी में एसेंशियल तेल की कुछ बूंदे मिलाकर उससे नहाएंगे तो ये पसीने की बदबू से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा। इसके लिए आप टी ट्री ऑयल या लैवेंडर ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें