फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन टिप्स: आलिया भट्ट के इन ब्लाउज को लड़कियां कर रहीं पसंद, स्टाइलिश लुक के लिए आप भी करें ट्राई

Wed, 29 Dec 2021 11:51 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट के ब्लाउज डिजाइन - फोटो : instagram/aliaabhatt/

दिवाली पार्टी हो या बेस्ट फ्रेंड की शादी हो, इन दिनों आलिया का देसी अंदाज लगातार देखने को मिल रहा है। आलिया अक्सर ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ जाती हैं। आरआरआर के प्रमोशन के मौके पर भी आलिया भट्ट लाल रंग की साड़ी में नजर आईं थीं। उनके इस खूबसूरत साड़ी लुक को काफी तारीफ मिलीं। वहीं दिवाली पार्टी में रणबीर के साथ जब आलिया ब्लू लहंगे में नजर आईं, तो उनकी फोटो मिनटों में वायरल हो गई। इस लुक में आलिया की खूबसूरती से नजरें हटाना मुश्किल हो गया था। लड़कियों को भी आलिया भट्ट का ट्रेडिशनल स्टाइल पसन्द आ रहा है। साड़ी हो या लहंगा, सबसे ज्यादा चर्चा में हैं आलिया के ब्लाउज डिजाइन। आलिया भट्ट के लेटेस्ट ब्लाउज डिजाइन को लड़कियां काफी पसंद कर रही हैं और उन्हें अपने वॉडरोब में शामिल करना चाहती हैं। अगर आप भी किसी पार्टी या इवेंट में पारंपरिक परिधान में स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो आलिया भट्ट के इन ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं।

विज्ञापन

2 of 5
आलिया भट्ट के ब्लाउज डिजाइन - फोटो : instagram/aliaabhatt
आलिया भट्ट ने यहां खूबसूरत पिंक और ग्रीन साड़ी पहनी हुई है। इस साड़ी के साथ आलिया ने पिंक कलर का स्लीवलेस ब्लाउज पेयर किया है। वी नेकलाइन ब्लाउज में आलिया काफी ग्लैमरस दिख रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आलिया भट्ट के ब्लाउज डिजाइन - फोटो : instagram/aliaabhatt

यहां आलिया ने पिंक कलर का एम्ब्राॅयडरी वाला प्लाजो पहन रखा है। उसके साथ मैचिंग क्राॅप टाॅप ब्लाउज पहना है। आलिया का बोट नेक लाइन क्राॅप टाॅप स्टाइल ब्लाउज उनके लुक को स्टाइलिश बना रहा है।  

4 of 5
आलिया भट्ट के ब्लाउज डिजाइन - फोटो : instagram/aliaabhatt
इसके पहले आलिया ने गोल्डन रंग का लहंगा पहना था। इस लहंगे के साथ आलिया ने मैचिंग वेलवेट फैब्रिक का ब्लाउज पहन रखा है। इस पर गोल्डन कलर का बाॅर्डर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलिया भट्ट के ब्लाउज डिजाइन - फोटो : instagram/aliaabhatt
दिवाली के मौके पर आलिया का ब्लू लहंगा लुक फैंस को काफी पसंद आया था। यहां आलिया ने डाॅट्स वाला ब्लू लहंगा पहना है, जिस पर स्टाइलिश ब्लाउज को पेयर किया है। आलिया का ये ब्लाउज डिजाइन लड़कियां अपनाकर किसी भी मौके पर आकर्षक दिख सकती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें