फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया, सारा अली या कियारा, बॉलीवुड हसीनाओं के इन लहंगों पर आ जाएगा दिल

Mon, 20 Dec 2021 01:06 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान, कियारा आडवाणी, आलिया भट्ट - फोटो : instagram
आलिया भट्ट से लेकर सारा अली खान इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए गजब के खूबसूरत लुक में नजर आ रही हैं। वहीं बात करें इनके कपड़ों की तो वेस्टर्न के साथ ही इनका एथिनिक लुक भी कमाल नजर आता है। प्रमोशन के लिए आलिया ने जहां गोल्डन कलर के लहंगे के चुना वहीं सारा अली खान काले रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। आगे की स्लाइड में देखें आलिया भट्ट, कियारा आडवाणी और सारा अली खान के लहंगे वाले खूबसूरत लुक।
विज्ञापन

2 of 5
alia bhatt - फोटो : instagram/alia bhatt
आलिया भट्ट फिल्म आरआरआर के प्रमोशन के लिए हैदराबाद में हैं। जहां पर वो कभी शार्ट्स के साथ एक्सपेरिमेंट करते दिखीं। तो वहीं सलमान खान के साथ मंच पर पहुंची आलिया ने गोल्डन कलर का लहंगा पहना था। जो काफी ट्रेंडी था। 
विज्ञापन

3 of 5
alia bhatt - फोटो : instagram
दरअसल, आलिया ने फिल्म के प्रमोशन के लिए गोल्डन लहंगे का चुनाव किया। जिसकी चुनरी और ब्लाउज वेलवेट फैब्रिक के हैं। वहीं इस पर गोल्डन कलर के बॉर्डर का काम है। आलिया ने इस लहंगे को पीले रंग के झुमकों के साथ मैच किया है। जबकि ड्यूई मेकअप उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। 

4 of 5
सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं दूसरी तरफ सार अवी खान ने फिल्म के प्रमोशन के लिए काले रंग के लहंगे का चुनाव किया। मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए इस लहंगे पर ब्लैक और गोल्डन कलर का वर्क किया गया है। जिसे उन्होंने फिल्म अतरंगी रे के प्रमोशन के लिए चुना है। वहीं सारा का ये लुक बिल्कुल रॉयल नजर आ रहा है। जिसमे उनका साथ मेकअप दे रहा है। न्यूड शेड लिपस्टिक और कोहल आईज के साथ पिंक ब्ल्श उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए काफी दिख रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कियारा आडवाणीौ - फोटो : इंस्टाग्राम
जबकि कियारा आडवाणी ने खूबसूरत गुलाबी रंग का लहंगा अपने फोटोशूट के लिए चुना। जिसे अर्पिता मेहता ने डिजाइन किया है। कियारा के इस लहंगे पर चिकनकारी का काम हुआ है। वहीं मिरर वर्क इसे परफेक्ट पार्टी लुक दे रहा है। कियारा ने इस लहंगे को प्लजिंग नेकलाइन ब्लाउज के साथ मैच किया है। जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए काफी दिख रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें