फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt Fashion : गर्मियों में दिखना है स्टाइलिश तो आलिया भट्ट के इन लुक्स को करें रिक्रिएट

Wed, 15 Mar 2023 09:33 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको आलिया के कुछ ऐसे लुक्स के बारे में बताने जा रहें हैं, जो गर्मियों के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
आलिया भट्ट - फोटो : instagram
Alia Bhatt Fashion : स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने करियर की शुरूआत करने वालीं मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे रोल अदा किए हैं, जो एक्टिंग की दुनिया में मिसाल के रूप में देखे जाते हैं। उन्होंने बीती साल रणबीर कपूर के साथ शादी रचाई थी। बीती साल ही उन्होंने एक प्यारी सी बेटी राहा को जन्म दिया। आज एक्ट्रेस अपना 30 वां जन्मदिन मना रहीं हैं।

आलिया भट्ट अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने स्टाइल की वजह से भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। उनके लुक्स ऐसे होते हैं कि लड़कियां उनसे टिप्स ले सकती हैं। आज हम आपको आलिया के कुछ ऐसे लुक्स के बारे में बताने जा रहें हैं, जो गर्मियों के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं। अगर आप भी इस गर्मी के सीजन में स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो आलिया के लुक्स से टिप्स ले सकती हैं। इसे आप आराम से रिक्रिएट कर सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
ट्राई कर सकती हैं शिमरी शॉर्ट ड्रेस - फोटो : instagram
ट्राई कर सकती हैं शिमरी शॉर्ट ड्रेस

अगर आप गर्मियों के मौसम में किसी पार्टी अटेंड करना जा रहीं हैं तो इस तरह की शिमरी ड्रेस आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन है। आलिया की तरह ऐसी ड्रेस को आप ब्लैक कलर के ही कोट के साथ कैरी कर सकती हैं। इसके साथ स्मोकी आई मेकअप आपके लुक को पूरा करेगी। 
विज्ञापन

3 of 6
कैरी करें ओवर साइज शर्ट और डेनिम - फोटो : instagram
कैरी करें ओवर साइज शर्ट और डेनिम

आप इस मौसम में अगर दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा रहीं हैं तो इस तरह का आउटफिट आपके लिए बेहतर हो सकता है। व्हाइट कलर की ओवर साइज टी शर्ट और डेनिम जींस आप पर काफी अच्छी लगेगी। 

4 of 6
पहन सकती हैं ऐसी पिंक ड्रेस - फोटो : instagram
पहन सकती हैं ऐसी पिंक ड्रेस

इस तरह की पिंक ड्रेस आज कल ट्रेंड में है। इसमें आपका लुक काफी ग्लैमरस भी लगेगा। ऐसी ड्रेस पहनते समय अपने बालों को खुला रखें। हाई हील्स इस पर काफी अच्छी लगेंगी।
विज्ञापन

5 of 6
ट्राई कर सकती हैं ब्रालेट और जींस - फोटो : instagram
ट्राई कर सकती हैं ब्रालेट और जींस

अगर आप सिंपल आउटफिट की तलाश में हैं तो ये एक परफेक्ट लुक हो सकता है। आप ब्रालेट के साथ डेनिम जींस ट्राई कर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऑफिस में पहनें पैंट-कोट - फोटो : instagram
ऑफिस में पहनें पैंट-कोट

अपने ऑफिस के लिए आप आलिया की तरह ही पीले रंग के इस कोट-पैंट के साथ ब्लैक रंग का एक टॉप कैरी कर सकती है। डीप वी-नेकलाइन वाले इस टॉप में आप भी बेहद गॉर्जियस लगेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें