फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushmita Sen Looks : सुष्मिता सेन से लें बॉस लेडी लुक के टिप्स, दिखेंगी सबसे अलग

Tue, 14 Mar 2023 02:03 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपका अंदाज भी बॉस लेडी वाला है तो आप सुष्मिता सेन से टिप्स ले सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
सुष्मिता सेन से लें बॉस लेडी लुक के टिप्स - फोटो : instagram
Sushmita Sen Looks: अगर महिला सशक्तिकरण की बात होती है तो बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन का नाम लिस्ट में काफी ऊपर आता है। उन्होंने अपनी जिंदगी में काफी उतार चढ़ाव देखें हैं। सुष्मिता फिलीपींस में हुई 43वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता की विजेता बनी थीं। उसके बाद अपनी एक्टिंग से उन्होंने लोगों के दिलों में अपनी खास पहचान बनाई है।

एक्टिंग के साथ-साथ सुष्मिता ने अपनी जिंदगी में कई ऐसे काम किए हैं जिसकी वजह से वो मिसाल बन गई हैं। वैसे तो उनका हर एक लुक बेहद स्टाइलिश होता है, पर उनका अंदाज हमेशा से बॉस लेडी वाला रहा है। इसी के चलते आज हम आपको बॉस लेडी लुक्स के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आपका अंदाज भी बॉस लेडी वाला है तो आप सुष्मिता सेन से टिप्स ले सकती हैं। आइए देर ना करते हुए आपको भी एक्ट्रेस के बेस्ट लुक्स दिखाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
पिंक साड़ी में लगती हैं गजब - फोटो : instagram
पिंक साड़ी में लगती हैं गजब

वैसे तो सुष्मिता हर लुक में बेस्ट दिखती हैं, पर साड़ी मे उनका लुक हमेशा से ही प्यारा लगता है। फुल स्लीव के ब्लाउज के साथ एक्ट्रेस ने खुले पल्लु की साड़ी पहनी थी। जिसमें वो बेहद प्यारी लग रहीं थीं। लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने गले में नेकपीस पहना है। 
विज्ञापन

3 of 6
ब्लैक ड्रेस में एक्ट्रेस का हॉट अंदाज - फोटो : instagram
ब्लैक ड्रेस में एक्ट्रेस का हॉट अंदाज

कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने अपनी फोटोज शेयर की थीं, जिसमें उन्होंने ब्लैक शॉर्ट ड्रेस पहनी थी। इस लुक में वो बेहद हॉट दिख रहीं थीं। इस तरह की ड्रेस आपके बॉस लेडी अवतार को पूरा कर सकती है। 

4 of 6
सॉटन ड्रेस में सिजलिंग अवतार - फोटो : instagram
साटन ड्रेस में सिजलिंग अवतार

डीपनेक साटन ड्रेस में एक्ट्रेस का लुक बेहद प्यारा था। उन्होंने इस लुक में एक से बढ़कर एक पोज दिए हैं। इन फोटोज में वो बेहद सिजलिंग दिख रहीं हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
सुष्मिता का ऑल ब्लैक लुक - फोटो : instagram
सुष्मिता का ऑल ब्लैक लुक 

एक्ट्रेस का ये ऑल ब्लैक लुक बेहद स्टाइलिश है। इसमें उन्होंने ब्लैक हुडी के साथ ब्लैक कलर की ही जींस कैरी की है। जिसमें वो बेहद स्टाइलिश लग रहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विंटर लुक में एक्ट्रेस - फोटो : instagram
विंटर लुक में एक्ट्रेस

एक्ट्रेस का ये लुक तब का है, जब वो विदेश यात्रा पर गईं थीं। डेनिम जींस के साथ एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर की लांग जैकेट कैरी की थी। जो बेहद स्टाइलिश थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें