फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनन्या पांडे की बहन अलन्ना का बोल्ड लुक हो रहा वायरल, दे रही हैं उन्हें टक्कर

Sat, 03 Jul 2021 01:57 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
alanna pandey

अनन्या पांडे के लुक्स को लोग बहुत पसंद करते हैं। वे सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं लेकिन उनके ही परिवार में कोई और भी है जो कि अपनी फिटनेस और बोल्ड लुक के कारण उन्हें टक्कर दे रहा है। हाल ही में अलन्ना पांडे ने बिकिनी में कुछ तस्वीरें साझा की है. जिसके बाद से ही उनकी पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ सी आ चुकी है। इस लेटेस्ट लुक में वे फैंस को बहुत पसंद आ रही हैं। बता दें कि अलन्ना, अनन्या के पिता चंकी पांडे के भाई की बेटी हैं और दोनों को अक्सर साथ में भी देखा जाता है। हालांकि अलन्ना के बॉलीवु़ड डेब्यू को लेकर कोई खबरें फिलहाल तो नहीं है लेकिन चूंकि अलन्ना कि मम्मी फिटनेस कोच हैं इसलिए भी अलन्ना अपनी फिटनेस के प्रति इतनी जागरूक हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए अनन्या की कजिन अलन्ना का यह लेटेस्ट बिकिनी लुक।  

 

विज्ञापन

2 of 5
अलन्ना पांडे - फोटो : instagram

ऐसा है लुक
अलन्ना ने इस लुक में एनिमल प्रिंट की टू पीस बिकिनी पहनी हुई है। ब्रालेट लेपर्ड पैटर्न का है और बॉटम में उन्होंने चीता प्रिंट का क्लॉथ बांधा हुआ है जिसकी नॉट कमर पर है। इस लुक में वे बेहद फिट और एकदम जबरदस्त नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन

3 of 5
अलन्ना पांडे - फोटो : instagram

बैठकर दे रही हैं पोज
अलन्ना ने इस लुक में बैठकर पोज दे रही हैं। सभी तस्वीरों में बैठकर वे अलग-अलग अदाएं दिखा रही हैं। अपने हाथों को ऊपर की ओर उठाकर बालों को पकड़कर वे पोज कर रही हैं, दूसरी तस्वीर में वे साइड में देख रही हैं। तस्वीर में उनकी भाव-भंगिमाएं भी एकदम परफेक्ट है। 

4 of 5
alanna panday - फोटो : social media

कानों में ईयररिंग्स हैं
अलन्ना ने बिकिनी के साथ ज्यादा कुछ एसेसरीज नहीं हैं पर उनके कानों में ईयररिंग्स जरूर दिखाई दे रहे हैं। न सिर्फ चेहरे पर बल्कि अलन्ना की बॉडी पर भी मेकअप किया हुआ है। खुले लंबे बाल उनपर खूब अच्छे लग रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अलाना पांडेय - फोटो : Insatagram- @alannapanday

फिटनेस है लाजवाब
अलन्ना अपनी फिटनेस पर खूब काम करती हैं, यह उनकी तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है। उनकी कॉलर बोन्स तक तस्वीरों में स्पष्ट नजर आ रही हैं। लोग उनके लुक्स को देख उनकी तुलना अनन्या से कर रहे हैं और कयास लगा रहे हैं कि वे जल्द ही बड़े पर्द पर नजर आ सकती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें