फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshaya Tritiya 2023: इस अक्षय तृतीया खुद को गिफ्ट करें स्टाइलिश ज्वेलरी, जानें क्या है आज-कल ट्रेंड में

Sat, 22 Apr 2023 09:12 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हम आपको कुछ ऐसे ज्वेलरी आइटम के बारे में बताएंगे, जिसे आप अक्षय तृतीया के दिन खरीद सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सोने के गहने
Akshaya Tritiya 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का पावन पर्व मनाया जाता है। ये दिन बेहद शुभ माना जाता है, इसलिए इस दिन शुभ कार्यों की शुरुआत होती है। कहा जाता है कि अगर आप अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करेंगे तो आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। इतना ही नहीं अक्षय तृतीया के दिन सोना, चांदी, घर, गाड़ी खरीदना भी काफी शुभ माना जाता है।

अगर बात करें महिलाओं की पसंद की तो महिलाओं को तो ज्वेलरी का ही सबसे ज्यादा शौक होता है। ज्वेलरी भी एक तरह की सेविंग ही होती है। ऐसे में आप अक्षय तृतीया के दिन सोने, चांदी या डायमंड की ज्वेलरी खरीद सकती हैं। अगर आप इस संशय में हैं कि किस तरह की ज्वेलरी खरीदना सही रहेगा तो शॉपिंग में ये लेख आपकी मदद कर सकता है। हम आपको कुछ ऐसे ज्वेलरी आइटम के बारे में बताएंगे, जिसे आप अक्षय तृतीया के दिन खरीद सकती हैं तो आइए इस अक्षय तृतीया खुद को ऐसी ट्रेंडी ज्वेलरी गिफ्ट करिए। 
विज्ञापन

2 of 5
jewelry - फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेंड में हैं मल्टी लेयर चेन

आज-कल मल्टी लेयर चेन काफी ट्रेंड में है। अगर चाहें तो इसमें हल्का सा पेंडेंट डलवा सकते हैं। इसे पहनने के बाद आपको गले में कुछ पहनने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मल्टी लेयर चेन को आप एथनिक के सा-साथ वेस्टर्न ड्रेस पर भी कैरी कर सकती हैं। ये देखने में बेहद क्लासी लगती है। 
विज्ञापन

3 of 5
Pearl - फोटो : iStock
पर्ल ज्वेलरी

मोती से बनीं ज्वेलरी हर आउटफिट के साथ बेस्ट लगती है। इस तरह की ज्वेलरी को आप आराम से अपने ऑफिस तक पहन कर जा सकती हैं। आप पर्ल में नेकलेस के साथ-साथ ब्रेसलेट और इयररिंग भी बनवा सकती हैं।

4 of 5
Earring - फोटो : You Tube
ओवर साइज बटन इयररिंग

आपने अपनी दादी-नानी के कानों में ओवर साइज बटन इयररिंग को पक्का देखा होगा। एक समय था, जब ये ट्रेंड में थे। फिर कुछ समय के लिए इनका ट्रेंड चला गया। अब दोबारा एक बार फिर से ये ट्रेंड में हैं। गोल्ड या डायमंड के ओवर साइज बटन इयररिंग आप बनवा सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगन
सोने का कंगन

आज-कल लड़कियां एक हाथ में घड़ी पहना पसंद करती हैं। ऐसे में आप एक हाथ के लिए सोने का कंगन बनवा सकती हैं। ये देखने में भी काफी स्टाइलिश लगता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें