पूरी दुनिया में अपनी खूबसूरती का लोहा मनवाने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन ने हाल ही में औरतों के बारे में एक बड़ा बयान दिया है। बता दें, ऐश्वर्या पिछले 17 सालों से कांस के रेड कार्पेट पर शिरकत कर रही हैं। हमेशा की तरह इस बार भी ऐश्वर्या ने रेड कार्पेट पर बेस्ट दिखने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
ऐश्वर्या ने कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर 11-12 मई को वॉक किया था। जिसके बाद अब वो वापस मुंबई लौट आईं हैं। इस दौरान ऐश ने महिलाओं के मेकअप और फैशन को लेकर एक बड़ा बयान दिया।
विज्ञापन
2 of 4
कांस में इस बार उन्होंने डिजाइनर मिशेल सिनको का पीकॉक मोटिफ गाउन पहना था और वे काफी खूबसूरत लग रही थीं। महिलाओं को उनके ड्रेस और मेकअप से आंकने पर ऐश्वर्या ने मीडिया से कहा, हमें एक-दूसरे को जज करने से बचना चाहिए। 'समाज को इस सोच से ऊपर उठने की जरूरत है कि मेकअप करने वाली महिलाओं के पास दिमाग नहीं होता है।
विज्ञापन
3 of 4
ऐश ने कहा, यदि औरतें मेकअप लगाती है तो इसका मतलब यह नहीं है कि वह मूर्ख हैं और उनमें संवेदनशीलता की कमी है।' “एक महिला के तौर पर हमें एक-दूसरे की आलोचना करना बंद कर देनी चाहिए। अगर आप मेकअप लगाती हैं तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप के पास दिमाग नहीं है या आप में वास्तविकता की कमी है। इसका यह भी मतलब नहीं है कि कि आप संवेदनशील नहीं हैं या दयालु नहीं हैं।”
ऐश्वर्या ने कहा, ठीक इसी तरह यदि आप मेकअप नहीं लगा रही हैं तो इसका मतलब यह नहीं है आप बहुत नीरस हैं या आप जीवंत नहीं हैं। ऐश्वर्या ने कहा कि मेकअप नहीं लगाने का मतलब यह भी नहीं है कि आप बहुत बुद्धिमान हैं या आप बहुत गंभीर हैं और एक फन लविंग शख्स नहीं हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि जब आगे बढ़ने की बात आती है तो समाज को इन पूर्व धारणाओं तोड़ना होगा।