फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes 2018 में सोनम कपूर के इस 'हनीमून लुक' ने लूट ली महफिल, जिसने भी देखा दे आया दिल

Wed, 16 May 2018 12:23 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
sonam kapoor at cannes
एक्ट्रेस सोनम कपूर कान्स में अपने स्टनिंग लुक्स से लगातार धमाल मचा रही हैं। कांस के पहले दिन सोनम ने अपने लुक से सबको सरप्राइज कर दिया था। उन्होंने अपने फेवरेट डिजाइनर राल्फ एंड रूसो के ऑफ व्हाइट लहंगा कैरी किया था। अब उनकी दूसरे दिन की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह बहुत ही खूबसूरत अंदाज में नजर आईं।
विज्ञापन

2 of 4
sonam kapoor at cannes
कांस के दूसरे दिन सोनम ने वेस्टर्न आउटफिट का चयन किया है, जिसमें वह बिल्कुल डॉल की तरह लग रही हैं। हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने सबसे बेस्ट दिखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। सोनम इस ड्रेस में इतनी प्यारी लग रही थी कि रेड कार्पेट पर जैसे ही उन्होंने एंट्री मारी तो वहां मौजूद सभी की नजर उन पर जा टिकी।
विज्ञापन

3 of 4
sonam kapoor at cannes
अपने रेड कार्पेट लुक के लिए सोनम ने नो शोल्डर न्यूड कलर का वेरा वांग गैंग का गाउन पहना है।  गाउन में न्यूड के साथ येलो ट्रेन का ये कॉम्बिनेशन काफी अच्छा लग रहा था। मेकअप की बात करें तो उनका यैलो कलर का आईशेडो और मेसी बन उनके लुक को पूरा कर रहा था।
विज्ञापन

4 of 4
sonam kapoor at cannes
बता दें, सोनम फिल्म 'सोलो: अ स्टार वॉर्स' स्टोरी की स्क्रीनिंग के लिए पहुंचीं थी। इस साल कांस के रेड कारपेट पर उनकी यह 8वीं अपीयरेंस थी। हर साल वह कॉस्मेटिक ब्रैंड लॉरियल के ब्रैंड ऐंबेसडर के तौर पर कांस में हिस्सा लेती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें