फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा ही नहीं इन पांच अभिनेत्रियों ने भी पहनीं बोल्ड ड्रेस, भूमि पेडनेकर रहीं सबसे आगे

Sat, 22 Feb 2020 02:47 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टार हैं और ये बात उनके फैशन से भी झलकती है। जनवरी महीने में हुए संगीत के प्रतिष्ठित ग्रैमी अवॉर्ड के लिए रेड कार्पेट पर पहुंची प्रियंका ने सफेद रंग का रॉल्फ एंड रॉस का डिजाइनर गाउन पहना था। जिसकी नेकलाइन इतनी डीप थी कि सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना हुई। लेकिन फैशन के उनके इस एक्सपेरिमेंट के बाद बॉलीवुड की बहुत सारी हीरोइनें इस बोल्ड लुक को आजमाती नजर आ रही हैं। आगे की स्लाइड में देखिए किन हीरोइनों ने प्रियंका के फैशन एक्सपेरिमेंट को फॉलो किया।


 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : instagram
कटरीना कैफ भी इस मामले में पीछे नहीं है। प्रियंका चोपड़ा की डीप नेकलाइन के पहले भी वो इस तरह की ऐसी नेकलाइन वाली ड्रेस में नजर आ चुकी हैं। पिछले साल हुए आइफा अवॉर्ड के लिए कटरीना ने मरून रंग का शिमरी गाउन पहना था। जिसकी नेकलाइन काफी डीप थी, वहीं बैकलेस और हाई फ्रंट स्लिट भी काफी बोल्ड थी। 


ं



 
विज्ञापन

3 of 7
दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा के साथ ही एक और एक्ट्रेस जिसने हॉलीवुड में एंट्री ली थी वो दीपिका थीं। हांलाकि अब उनका फोकस बॉलीवुड पर ही बना हुआ है। पिछले दिनों अवॉर्ड शो में पहुंची दीपिका ने काले रंग का ऑफ शोल्डर गाउन पहना था। जिसकी नेकलाइन काफी डीप थी और वो लगभग बेली तक पहुंच रही थी। जिसे देखकर कहा जा सकता है कि अब दीपिका भी इतने बोल्ड कपड़ों को रेड कार्पेट पर पहन रही हैं।
 


 

4 of 7
- फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण के अलावा भी कई सारी हीरोइनों ने इस बोल्ड लुक को ट्राई किया है। जिसमें अब नया नाम जुड़ गया है भूमि पेडनेकर का। डब्बू रतनानी के कैलेंडर में टॉपलेस नजर आ चुकीं भूमि ने एक अवॉर्ड शो के लिए पिंक कलर का गाउन पहना था। जिसकी नेकलान काफी बोल्ड थी। डीप वी नेकलाइन लगभग बेली तक जा रही थी। भूमि का ये लुक काफी हॉट नजर आ रहा था।


 


 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : instagram
केवल भूमि ही नहीं इस अवॉर्ड फंक्शन के लिए अजय देवगन की हीरोइन रह चुकी हैं रकुल प्रीत सिंह ने भी पीले रंग का बोल्ड आउटफिट कैरी किया था। जिसमें उनकी नेकलाइन काफी डीप और ब्रॉड थी। साथ ही इस गाउन की फ्रंट कट भी काफी ऊपर से थी। हांलाकि रकुल इस गाउन में काफी खूबसूरत नजर आ रहीं थीं। 

ं


 
विज्ञापन

6 of 7
malaika arora - फोटो : instagram
हमेशा बोल्ड लुक में नजर आने वाली मलाइका अरोड़ा ने प्रियंका चोपड़ा के लुक से इंस्पायर होकर अपना फोटोशूट शेयर किया था। जिसमें उनकी नेकलाइन पूरे पेट तक जा रही थी। न्यूड रंग की इस शार्ट ड्रेस में रंग-बिरंगे सितारों से काम किया गया था। मलाइका की ये ड्रेस काफी बोल्ड थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मलाइका ने एक बार नहीं बल्कि इसके बाद भी काफी बोल्ड लुक की ड्रेस पहनी है। काले रंग के डीप कट टॉप ट्राउजर संग मैच कराए मलाइका का फोटोशूट पिछले दिनों तेजी से वायरल हो रहा था जिसे देखकर हर कोई हैरान था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें