फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के सीजन में करीना कपूर खुद बनीं दुल्हन, इन पांच ब्राइडल तस्वीरों में खूबसूरती देखने लायक

Sat, 22 Feb 2020 12:08 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
करीना कपूर ब्राइडल फोटोशूट - फोटो : instagram
करीना कपूर बेहद खूबसूरत हैं। लुक चाहे वेस्टर्न हो या ट्रेडिशनल हर बार उनका ग्रेस चौंका देता हैं। लैक्मे फैशन वीक के फिनाले में ग्रीन गाउन में धमाल मचाने के बाद एक बार फिर वो सुर्खियां बटोर रहीं हैं। मॉडर्न और हॉट दुल्हन के अंदाज में करीना कपूर को देखकर उनके फैंस तारीफ किए बगैर नहीं रह पा रहे हैं। 



 
विज्ञापन

2 of 6
करीना कपूर ब्राइडल फोटोशूट - फोटो : instagram
एक ब्राइडल मैगजीन के लिए कराए फोटोशूट में करीना कपूर दुल्हन बनीं है। जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। बेबो की स्टाइलिंग का काम मोहित राय ने किया है। साथ ही करीना के इस डिजाइनर लहंगे को श्यामल भूमिका ने डिजाइन किया है। 


 
विज्ञापन

3 of 6
करीना कपूर ब्राइडल फोटोशूट - फोटो : instagram
हरे रंग की ज्वैलरी संग पीच रंग के हैवी वर्क वाले लहंगे में करीना किसी परी से कम नहीं लग रही हैं। करीना कपूर ने कुल पांच आउटफिट में ब्राइडल फोटशूट करवाया है।



 

4 of 6
करीना कपूर ब्राइडल फोटोशूट - फोटो : instagram
जितना खूबसूरत उनका आउटफिट है उतनी ही खूबसूरत करीना लग रही हैं। इन फोटोशूट में अनारकली सूट से लेकर लहंगा तक शामिल है। पिंक और गोल्डन रंग के लहंगे को डिजाइनर अभिनव मिश्रा ने डिजाइन किया है। जिसके साथ हैवी कुंदन की ज्वैलरी में करीना कमाल लग रही हैं।


 
विज्ञापन

5 of 6
करीना कपूर ब्राइडल फोटोशूट - फोटो : instagram
वहीं देबयानी के डिजाइन किए गाउन सूट में करीना की खूबसूरती को देखते रह जाएंगे। डार्क मरून और ब्लू शेड की इस ड्रेस के साथ फंकी डिजाइन ज्वैलरी को परफेक्ट्ली मैच किया गया है। करीना के इन ब्राइडल फोटोशूट को एक दिन में करीब तीन लाख लाइक्स मिल चुके हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
करीना कपूर ब्राइडल फोटोशूट - फोटो : instagram
करीना कपूर दुल्हन के लुक में भी हॉट नजर आ रही हैं। जिसमें नीले रंग के लहंगे का लुक धमाल है। बड़े फ्लावर और प्रिंट के इस लहंगे को आशियारा ऑफिशियल ने डिजाइन किया है। जिसमें उनका लुक बेहद खूबसूरत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें