Aditi Rao Hydari Wedding Outfit: 16 सितंबर 2024 को बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अदिति राव हैदरी अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। दोनों ने इसी साल मार्च में गुपचुप तरह से सगाई की थी, जिसके बाद से हर कोई उनकी शादी की तस्वीरों का इंतजार कर रहा था। भले ही उनकी शादी को काफी समय बीत गया है लेकिन अब एक बार फिर से उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रही हैं।
दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी शादी की कुछ अनसीन तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की थीं। उनकी इस तस्वीरों को देखने के बाद हर कोई एक बार फिर से अदिति के लुक पर अपना दिल हार बैठा। अदिति ने अपनी रजिस्टर्ड मैरिज में जो साड़ी पहनी थी, वो बेहद खास थी। इस साड़ी का कनेक्शन बाबर के जमाने से है। बहुत से लोग उनकी साड़ी की खासियत से अंजान हैं। इसीलिए एक्ट्रेस की इस साड़ी की खासियत हम आपको बताने जा रहे हैं।