फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhath Puja Look: नाक पर सिंदूर और पैरों में आलता, नेहा मर्दा का पारंपरिक लुक सोशल मीडिया पर वायरल

Fri, 08 Nov 2024 10:46 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

छठ पूजा की धूम बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड से लेकर मुंबई तक देखने को मिल रही है। कई अभिनेत्रियों ने छठ पूजा करते हुए अपनी तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें नेहा मर्दा के लुक ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा।
विज्ञापन
1 of 5
नेहा मर्दा - फोटो : instagram
Chhath Puja Look: हाल ही में छठ पूजा की धूम बिहार से लेकर मुंबई तक दिखाई दी। जिस तरह से बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड के लोगों ने धूमधाम से छठ पूजा का महापर्व मनाया, ठीक उसी तरह से बॉलीवुड के कई सिलेब्स भी छठी मैया को पूजते दिखाई दिए। इन्हीं सिलेब्स में टीवी की मशहूर अभिनेत्री नेहा मर्दा का नाम भी शामिल है।

नेहा मर्दा हर साल छठी मैया की पूजा करती है। इस साल उन्होंने फिर से एक बार छठ पूजा करते हुए अपनी तस्वीर साझा की हैं। छठ पूजा में उनका अंदाज पारंपरिक ही रहता है। जैसे ही एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा कीं, तो लोगों ने इस पर प्यार बरसाना शुरू कर दिया। लोगों को नेहा का यह पारंपरिक अंदाज काफी पसंद आया। आइए आपको भी एक्ट्रेस के लुक की प्यारी तस्वीरें दिखाते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
नेहा मर्दा - फोटो : instagram
पीली साड़ी में लगी प्यारी

एक्ट्रेस का ये लुक आज सुबह का है। उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने से समय नेहा ने पीले रंग की साड़ी को चुना था। इस सिल्क की साड़ी में वो बेहद ही खूबसूरत लग रहीं थीं। इस साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने माथे पर माथापट्टी के साथ मांग टीका लगाया था और गले में हरे रंग का भारी हार पहना था। 
विज्ञापन

3 of 5
नेहा मर्दा - फोटो : instagram
माथे पर लगाया सिंदूर 

अपने इस पारंपरिक लुक के साथ एक्ट्रेस ने सिर पर लाल रंग की मारवाड़ी चुनरी ओढ़ी थी, जिस वजह से उनका लुक और प्यारा दिख रहा था। माथे पर पारंपरिक सिंदूरे लगाने से तो नेहा की खूबसूरती में चार चांद लग गए थे। 

4 of 5
नेहा मर्दा - फोटो : instagram
हरी साड़ी वाला लुक भी लगा प्यारा

एक्ट्रेस ने ये हरी साड़ी वाला लुक खरना प्रसाद बनाने के समय कैरी किया था। इस साड़ी में वो बेहद प्यारी लग रहीं थीं। साड़ी के साथ उन्होंने पारंपरिक मारवाड़ी ओढ़ना कैरी किया था। इस लुक के साथ भी एक्ट्रेस ने काफी हैवी ज्वेलरी कैरी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेहा मर्दा - फोटो : instagram
पैरों में आलता भी लगाया

खरना प्रसाद के दिन नेहा ने विवाहित महिलाओं की तरह ही पैरों में आलता लगाया था। लोगों ने जब उनका ये अंदाज देखा, तो उनकी काफी तारीफ की। उनके आलता लगे पैरों में पायल बेहद प्यारी लग रही थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें