फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tara Sutaria: तारा सुतारिया ने लहंगा पहन दिखाई पतली कमर, तस्वीरें देख फैंस हो गए थे दीवाने

Mon, 11 Apr 2022 01:05 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
tara sutaria - फोटो : instagram
तारा सुतारिया बीटाउन की नई नवेली एक्ट्रेस में शामिल हैं। जिनको उनकी फिल्मों से ज्यादा फैशन के लिए जाना जाता है। तारा सुतारिया स्टाइल और ग्लैमर के मामले में बाकी सबसे जुदा हैं। फिर वो चाहे उनका कैजुअल आउटिंग का लुक हो या फिर देसी लुक। हर बार वो अपनी फैशन च्वॉइस से हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लेती हैं। वहीं फैंस उनके खूबसूरत लुक के दीवाने हो जाते हैं। वैसे तो तारा क्रॉप टॉप, ऑफ शोल्डर टॉप और बॉडी फिटिंग ड्रेस में अपनी स्लिम फिगर फ्लांट करती हैं। लेकिन बात जब देसी लुक की आती है तो वो लहंगे में भी कम हसीन नहीं लगतीं। आगे की स्लाइड में देखें लहंगे में तारा सुतारिया के बेस्ट एथिनिक लुक। 
विज्ञापन

2 of 6
tara sutaria in lahenga - फोटो : instagram
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी में सितारों की महफिल एक बार फिर नजर आएगी। लेकिन इससे पहले तारा सुतारिया कपूर खानदान की शादी में लहंगा पहन बेहद खूबसूरत लुक में नजर आ चुकी हैं। गुलाबी रंग के लहंगे के साथ कुंदन और पर्ल का मैचिंग चोकर नेकपीस के साथ बालों में जूड़ा बनाएं तारा सुतारिया बेहद खूबसूरत नजर आईं थीं।
विज्ञापन

3 of 6
tara sutaria in lahenga - फोटो : instagram
वहीं इस आइवरी शेड के रेशमी धागों के काम वाले लहंगे में तारा का लुक बेहद खूबसूरत था। जिसे तारा ने डीप वी प्लजिंग नेकलाइन के साथ बोल्ड बना दिया था। जबकि गले में पर्ल का चोकर नेकपीस और पोकर स्ट्रेट हेयर उनके लुक्स में चार चांद लगा रहे थे।

4 of 6
lahenga - फोटो : instagram
तारा सुतारिया की फैशन च्वॉइस लहंगो को लेकर काफी अलग और खूबसूरत है। रैंप पर जलवे बिखरने के लिए तारा ने पुनीत बालन के कलेक्शन से इस सिंपल और गॉर्जियस लहंगे को चुना था। जिसमे छोटे से ब्लाउज संग वो अपनी स्लिम वेस्ट फ्लांट करते दिख रही थीं। इस लहंगे को तारा ने मिनिमम एक्सेसरीज के साथ कैरी किया था। वहीं तारा का ये लुक कोई भी लड़की आसानी से रिक्रिएट कर सकती है। 
विज्ञापन

5 of 6
तारा सुतारिया लहंगा - फोटो : instagram/tarasutaria
बात जब फोटोशूट की आती है तो भी तारा सुतारिया का देसी लुक में अलग अंदाज देखने को मिलता है। स्काई ब्लू और पिंक कलर के इस लहंगे संग वो पोज देती दिख रही हैं। जिसे उन्होंने मिनिमम एक्सेसरीज के साथ फ्लांट किया है। वहीं इस लहंगे संग वो ऑफ शोल्डर ब्लाउज में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
tara sutaria - फोटो : instagram
तारा सुतारिया का ये व्हाइट चिकनकारी लहंगा बेहद खूबसूरत है। जिसे उन्होंने अपने क्लासी लुक से और भी ज्यादा स्टाइलिश बना दिया है। बैकलेस फुलस्लीव के ब्लाउज में जहा तारा अपनी स्लिम फिगर फ्लांट कर रही हैं। वहीं बालों में लगा गजरा उन्हें देसी लुक देने के लिए काफी दिख रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें