बॉलीवुड की बेबो स्टाइल और फैशन के मामले सबसे आगे हैं। हर बार वो ये साबित कर देती हैं कि समय के साथ वो और खूबसूरत होती जा रही हैं। अपनी फिल्म गुड न्यूज के ट्रेलर लान्च पर अक्षय कुमार के साथ नजर आईं करीना कपूर के स्टाइल की सब तारीफ कर रहें हैं। ड्रेस चाहे कोई भी हो वो बड़े की एलिगेंस के साथ उसे कैरी करती हैं।