अपने पसंदीदा बॉलीवुड एक्ट्रेस की एक झलक के लिए फैंस बेताब रहते हैं। ऐसे में अगर कोई हीरोइन बिना मेकअप दिख गई तो सुर्खियां बन जाती है। इस बार आश्रम सीरीज में काम कर रहीं ईशा गुप्ता की बिना मेकअप तस्वीर सामने आई है। जो देखते ही देखते वायरल हो गई है। आश्रम 3 वेब सीरीज में काम कर रहीं ईशा गुप्ता अक्सर ही इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए तहलका मचाती रहती हैं। बिकनी से लेकर स्विमसूट और अपने बोल्ड लुक में उनकी तस्वीरों का फैंस को इंतजार रहता है। लेकिन इस बार ईशा गुप्ता ने बोल्ड लुक की तस्वीरें या वर्कआउट की तस्वीर ना साझा कर बिना मेकअप की तस्वीर शेयर की है।