दोस्तों के साथ मूवी देखने जाना हो या फिर शॉपिंग पर गर्मियों के मौसम में अगर ट्रेंडी और कूल लुक चाहिए तो एक्ट्रेस यामी गौतम के लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। स्टाइलिश और कंफर्टेबल दिखने के लिए यामी के ये आउटफिट आपको फैशन टिप्स ले सकते हैं। यामी अक्सर ही कैजुअल लुक के लिए ऐसे कपड़ों का चुनाव करती हैं। जो स्टाइलिश होने के साथ ही कंफर्ट के मामले में भी परफेक्ट हो। ऐसे में यामी के लुक्स के बेहद आसानी से टिप्स लिए जा सकते हैं। तो चलिए देखें यामी गौतम के बेस्ट कैजुअल लुक।
विज्ञापन
2 of 6
yami gautam
- फोटो : instagram
मूवी डेट पर किसी स्पेशल के साथ जाने का प्लान है। लेकिन पहली बार आप किसी स्टाइलिश और कंफर्टेबल लुक की तलाश में है। तो यामी गौतम के इस आउटफिट से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। रफल स्लीव और नेकलाइन के साथ ये टॉप रेट्रो वाइब्स दे रहा है। वहीं इस टॉप के साथ मैचिंग ट्राउजर को पेयर किया गया है। वहीं मैचिंग बेल्ट के साथ इस लुक को कंप्लीट किया गया है। आप चाहें तो इसमे थोड़ा सा कंट्रास्ट का शेड देकर पूरे लुक को और भी स्टाइलिश बना सकती हैं।
विज्ञापन
3 of 6
yami gautam
- फोटो : instagram
दोस्तों के साथ शॉपिंग के लिए जाना है। लेकिन आप अपने लुक को स्टाइलिश और कंफर्टेबल रखना चाहती हैं। तो इस तरह के क्रॉप टॉप को वॉर्डरोब का हिस्सा बनाएं। जिसके साथ हाई राइज पैंट या फिर जींस को पेयर करें। बस इस तरह के आउटफिट के साथ हाई पोनीटेल चिक और स्टाइलिश लुक देगी। आप चाहें तो हाई हील्स के साथ इसे पेयर करें या फिर व्हाइट स्नीकर के साथ। दोनों ही लुक आपको शानदार दिखाएगा।
4 of 6
yami gautam
- फोटो : instagram
दोस्तों के साथ पार्टी करनी है तो समर के लिए ये फ्लोरल प्रिंट की मैक्सी ड्रेस आपको ट्रेंडी लुक देगी। साथ ही स्टाइलिश भी दिखाएगी। सिंपल स्टड या फिर हूप्स ईयररिंग्स के साथ इस ड्रेस को मैच कर चिक लुक पाया जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
yami gautam
- फोटो : instagram
यामी गौतम फैशन च्वॉइस के मामले में काफी कंफर्टेबल हैं और रिस्की क्लोथ्स को कम ही चुनती हैं। इंस्टाग्राम पर वो अपने खूबसूरत लुक की तस्वीरें फैंस के लिए साझा करती रहती हैं। जिसे देख आप अपने शॉपिंग आइडिया को चुन सकती हैं।
मैक्सी ड्रेस से लेकर जींस, पैंट और टॉप्स में उनकी च्वॉइस किसी भी आम लड़की को पसंद आ सकती हैं। हालांकि वो ग्लैमरस लुक के लिए शार्ट्स और स्ट्रैपलेस ड्रेस में भी नजर आती है। जिसमे उनका सिजलिग लुक फैंस को काफी पसंद आता है।