फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन: बाजुएं मोटी हैं तो पहनें इस तरह की स्लीव

Mon, 21 Mar 2022 12:40 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
blouse - फोटो : instagram
लहंगा हो या फिर साड़ी, खूबसूरत सी स्लीव पूरे लुक में चार चांद लगा देती है। लेकिन जैसे ही डिजाइन की बात आती है तो महिलाओं को ज्यादातर बैक या फिर नेकलाइन की डिजाइन ही याद आती है। लेकिन आप चाहें तो स्लीव की डिजाइन के साथ ही ब्लाउज को स्टाइलिश बना सकती हैं। खासतौर पर अगर आपके बाजुओं के आसपास ज्यादा फैट जमा है तो डिजाइनर स्लीव की मदद से इसे छुपाया जा सकता है। तो चलिए जानें कौन सी स्लीव की डिजाइन मोटी बाजुओं के लिए परफेक्ट होंगी।
विज्ञापन

2 of 6
saree blouse - फोटो : Instragram/mohinifashionaccessories
फुल स्लीव
वैसे तो इन दिनों काफी सारी स्लीव ट्रेंड में है। वहीं फुल स्लीव का ट्रेंड कोई नया नहीं है। लेकिन इस तरह की स्लीव के साथ आप बाजुओं के फैट को आसानी से छिपा सकते हैं। एंब्रायडरी वाले कपड़े की फुल स्लीव से लोगों का ध्यान बाजुओं से हटकर एंब्रायडरी पर आ जाएगा और आपका लुक बिल्कुल परफेक्ट नजर आएगा। 
विज्ञापन

3 of 6
Shilpa Shetty - फोटो : instagram/theshilpashetty
पफ स्लीव
पफ स्लीव को ज्यादातर वेस्टर्न आउटफिट में ही ट्राई किया जाता है। लेकिन आप चाहें तो पफ स्लीव को अपने लहंगे के ब्लाउज में ट्राई कर सकती है। इससे कंधे के आसपास का फैट कम नजर आएगा और आपकी बाजुएं सुडौल दिखेंगी।

4 of 6
शिल्पा शेट्टी - फोटो : instagram
रफल स्लीव
रफल इन दिनों काफी ज्यादा ट्रेंड में है। साड़ी, पैंट्स से लेकर टॉप और कुर्ते में भी रफल डिजाइन दिख जाती है। ऐसे में आप चाहे तो रफल डिजाइन को ब्लाउज की स्लीव पर बनवा सकती हैं। ये काफी ट्रेंडी लुक देने के साथ ही बाजुओं पर से ध्यान हटाने का काम करेगा। जिससे आप परफेक्ट लुक पा सकेंगी। वैसे फुल स्लीव वाले ब्लाउज में रफल डिजाइन ज्यादा खूबसूरत लगेगी।
विज्ञापन

5 of 6
Shilpa Shetty - फोटो : instagram/theshilpashetty
बेल स्लीव
अगर आप रफल की दीवानी नही है और ब्लाउज में नहीं बनवाना चाहतीं। तो फिर बेल स्लीव ट्राई कर सकती हैं। ये स्लीव भी काफी खूबसूरत लुक देगी और मोटी बाजुओं को सुडौल दिखाने में मदद करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
tamannah bhatia - फोटो : instagram
एल्बो लेंथ स्लीव
अगर आप सिंपल लुक चाहती हैं तो एल्बो लेंथ की स्लीव सबसे आसान है। इसे पहनकर भी बाजुओं के फैट को छुपाया जा सकता है। सिंपल से ब्लाउज बनवाने के लिए आप एल्बो लेंथ की स्लीव को ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ ही जिन महिलाओं की बाजुओं में फैट ज्यादा दिखता हो उन्हें फ्रिल स्लीव, हाफ स्लीव और बटरफ्लाई जैसी स्लीव पहनने से बचना चाहिए। क्योंकि इससे बाजुएं और ज्यादा मोटी नजर आएंगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें