फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tara Sutaria: तारा सुतारिया ने स्लिम फिगर दिखाने के लिए पहने ऐसे कपड़े, सामने आईं तस्वीरें

Sun, 20 Mar 2022 06:10 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
tara sutaria - फोटो : instagram
तारा सुतारिया हमेशा अपने स्टाइल स्टेटमेंट से हर किसी को हैरान कर देती हैं। खासतौर पर मौका जब किसी खास पार्टी का हो। वो कुछ ऐसा पहन कर महफिल में पहुंचती हैं कि बस हर किसी की निगाहें उन पर ही थम जाती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही नजर आया। जब वो बॉलीवुड की पार्टी अटेंड करने पहुंची। मीडिया के सामने पोज देने के साथ ही तारा ने इस लुक की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया है। जिसमे उनका ग्लैमरस लुक फैंस देख दीवाने हो रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
tara sutaria - फोटो : instagram
तारा सुतारिया ने अपने ग्लैमर लुक की तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिसमे वो हद से ज्यादा टाइट फिटिंग के कपड़ों में नजर आ रही हैं। तारा ने सफेद रंग की बॉडीकॉन ड्रेस का चुनाव किया है। जो कि तारा की स्लिम फिगर को दिखाने के लिए काफी दिख रही है। इस सफेद रंग के गाउन पर शिमरी डिजाइन है। सितारों से लैस इस गाउन को फैशन लेबल यूसुफ अल जैस्मी के कलेक्शन से लिया गया है। जिसे तारा ने गॉर्जियस लुक के साथ कैरी किया है। 
विज्ञापन

3 of 6
tara sutaria - फोटो : instagram
तारा की ये ड्रेस इतनी ज्यादा फिट है कि उनके टोंड एब्स और स्लिम वेस्ट साफ नजर आ रही है। वहीं बात करें इस गाउन की डिजाइन की तो स्लीवलेस होने के साथ ही बैक पर राउंड नेक डिजाइन है। वहीं फ्रंट में डीप प्लजिंग नेकलाइन बोल्ड लुक देने के लिए काफी दिख रहा है। वहीं इस गाउन की लेंथ बिल्कुल परफेक्ट है। जिसमे उनका लुक मरमेड सा नजर आ रहा है। 

4 of 6
tara sutaria - फोटो : instagram
वहीं तारा ने इस आउटफिट को अपने खास मेकअप लुक के साथ पूरा किया है। सिल्वर आईशैडो के साथ वेल डिफाइन आई ब्रो और मस्कारा के डबल कोट के साथ आंखें बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं पिंक ग्लॉसी लिप्स तारा के लुक में चार्म ऐड करने के लिए काफी दिख रहे हैं। जिसे तारा ने पिंक ब्लश के साथ पूरा किया है। 
विज्ञापन

5 of 6
tara sutaria - फोटो : instagram
जबकि बालों में मेसी पोनी काफी अट्रैक्टिव लग रही है। इस शिमरी आउटफिट को तारा सुतारिया ने डायमंड के ड्रापडाउन ईयरिंग्स पहन रखे है। इसी के साथ ही किसी और एक्सेसरीज को मैच नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
tara sutaria - फोटो : instagram
बता दें कि तारा सुतारिया अक्सर ही फिगर फ्लांटिंग ड्रेस को पहने दिखती हैं। पिछले दिनों पार्टी में पहुंची तारा ने काले रंग के क्रॉप टॉप और स्कर्ट को चुना था। शिमरी लुक वाले इस आउटफिट में भी वो अपनी फिगर दिखाती नजर आ रही थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें