Fashion : फैशन के इस दौर में हर कोई स्टाइलिश दिखना चाहता है। खासकर कि जब हमारे किसी दोस्त की शादी होती है तो हम बेस्ट दिखने के लिए काफी दिनों पहले से तैयारी करते हैं। लड़कियों के पास तैयार होने के काफी ऑप्शन होते हैं पर अगर बात करें लड़कों की तो उन्हें समझ ही नहीं आता कि दोस्त की शादी में वो किस तरह से तैयार हों कि हर कोई उन्हें देखता रह जाए।
दरअसल, फ्रेंड की शादी में शिरकत करने के दौरान आपको भी अपने दोस्त के आसपास रहना पड़ता है। जिसके चलते आपका आकर्षक दिखना भी बेहद जरूरी हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिनको फॉलो करके आप अपने दोस्त की शादी में डैशिंग लग सकते हैं। इन टिप्स को फॉलो करना ज्यादा मुश्किल भी नहीं है। तो आइए देर ना करते हुए आपको भी शादी की भागदौड़ में स्मार्ट दिखने के सिंपल टिप्स बताते हैं।