फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion : शादी के दिन लगना है खूबसूरत, वेडिंग लहंगा सिलवाते समय रखें इन बातों का ध्यान

Tue, 21 Feb 2023 11:23 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज की खबर में हम आपको कुछ ऐसी बातें बताएंगे जिनको आप अपना शादी का जोड़ा सिलवाते वक्त जरूर से ध्यान में रखें। 
विज्ञापन
1 of 5
वेडिंग लहंगा सिलवाते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : istock
Bridal Lehenga : शादी का दिन हर लड़की के लिए बेहद खास होता है। इस दिन के लिए लड़कियां काफी पहले से तैयारियां शुरू कर देती हैं। हर लड़की के लिए उसकी शादी को जोड़ा बेहद खास होता है। लड़कियां लहंगा खरीदते वक्त इस बात का काफी ध्यान रखती हैं कि उनका लहंगा सबसे ज्यादा खूबसूरत हो। इसके साथ ही होने वाली दुल्हनें हमेशा ट्रेंड के हिसाब से ही लहंगा खरीदती हैं। पर, क्या आप जानती हैं कि जितना ध्यान लहंगा खरीदते समय रखा जाता है उतना ही उसे सिलवाते समय रखना चाहिए।

दरअसल, अगर लहंगा सिलवाते वक्त आप कुछ बातों का ध्यान नहीं रखेंगी और सतर्क नहीं रहेंगी तो इससे आपका वेडिंग आउटफिट खराब हो सकता है। इसी के चलते आज की खबर में हम आपको कुछ ऐसी बातें बताएंगे जिनको आप अपना शादी का जोड़ा सिलवाते वक्त जरूर से ध्यान में रखें। जिसके आपका वेडिंग लुक यादगार बने। 
विज्ञापन

2 of 5
बहुत समय पहले ना सिलवाएं लहंगा  - फोटो : social media
बहुत समय पहले ना सिलवाएं लहंगा 

कई बार ऐसा होता है कि शादी और सगाई के बीच काफी वक्त होता है। ऐसे में काफी ज्यादा समय पहले लहंगा सिलवा कर ना रखें। इससे आपके सामने फिटिंग से जुड़ी समस्या आ सकती है। शादी के तकरीबन एक से ढेड़ महीने पहले ही अपनी शादी का जोड़ा सिलवाएं। 
विज्ञापन

3 of 5
लहंगे की कमर का रखें ध्यान
लहंगे की कमर का रखें ध्यान

लहंगा सिलवाते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि लहंगे की कमर ना तो ज्यादा ढीली हो और ना ही ज्यादा टाइट। अगर ये टाइट हुई तो ज्यादा समय तक इसे पहनना मुश्किल हो जाता है। इसके साथ ही अगर लहंगा ढीला होगा तो इसे बार-बार एडजस्ट करना होगा।

4 of 5
लहंगे में कैन-कैन लगवाते समय ध्यान रखें ये बात - फोटो : istock
लहंगे में कैन-कैन लगवाते समय ध्यान रखें ये बात 

अगर आप लहंगे पर कैन-कैन लगवा रहे हैं तो इसका ध्यान रखें कि ये ज्यादा हैवी ना हो। इससे आपको बैठने में परेशानी हो सकती है। कैन-कैन की वजह से ही आपके लहंगे और गाउन का लुक और ज्यादा प्यारा लगने लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अपनी हाइट के हिसाब से करें चयन - फोटो : iStock
अपनी हाइट के हिसाब से करें चयन

लहंगा सिलवाते समय इस बात का ध्यान रखें कि ना तो इसकी हाइट ज्यादा हो और ना ही कम। लहंगा हमेशा अपनी हाइट से तीन इंच लंबा बनवाएं। वहीं जब भी लहंगे की लंबाई लें तो बेली बटन से साइज दें ताकि लंबाई एक दम परफेक्ट रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें