फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day Outfit Ideas: दफ्तर में है गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम तो पहनें अदिति राव हैदरी के जैसे आउटफिट

Mon, 20 Jan 2025 11:03 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गणतंत्र दिवस के अवसर पर दफ्तर में परफेक्ट और एलिगेंट लुक पाने के लिए अदिति राव हैदरी की तरह आउटफिट्स एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
अदिति राव हैदरी - फोटो : instagram
Republic Day Outfit Ideas: गणतंत्र दिवस का दिन न केवल एक राष्ट्रीय पर्व है, बल्कि देश की प्रगति और गौरव का प्रतीक भी है। हर साल 26 जनवरी के दिन पूरे देश में गणतंत्र दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। दरअसल, 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ, जिसके चलते इसी दिन भारत एक लोकतांत्रिक गणराज्य बना। ऐसे में 26 जनवरी का दिन हम सभी भारतीयों को राष्ट्रीय एकता, समानता और स्वतंत्रता के महत्व की याद दिलाता है।

गणतंत्र दिवस के मौके पर सरकारी दफ्तरों से लेकर प्राइवेट दफ्तरों तक में तिरंगा फहराया जाता है। ऐसे में सभी जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। यदि आपके दफ्तर में भी गणतंत्र दिवस के दिन कार्यक्रम का आयोजन होता है, तो आप उस दिन अदिति राव हैदरी के जैसे आउटफिट पहनकर अपना सादगी भरा अंदाज दिखा सकती हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 6
सिल्क साड़ी के साथ स्लीक ब्लाउज - फोटो : instagram
सिल्क साड़ी के साथ स्लीक ब्लाउज 

अदिति राव हैदरी को अक्सर रिच सिल्क साड़ियों में देखा जाता है। जरूरी नहीं है कि ये साड़ी तिरंगे के रंगों वाली ही हो। आप काले रंग को छोड़ कर किसी भी रंग की सिल्क की साड़ी दफ्तर में पहन कर जा सकती हैं। इसे स्लीक फिटिंग वाले ब्लाउज और एंटीक ज्वेलरी के साथ पेयर करें।
विज्ञापन

3 of 6
अनारकली कुर्ता सेट - फोटो : instagram
अनारकली कुर्ता सेट

गणतंत्र दिवस के मौके पर अनारकली कुर्ता एक फॉर्मल और ग्रेसफुल लुक देता है। हल्के रंग (ऑफ-व्हाइट, पेस्टल या तिरंगे की थीम) के अनारकली कुर्ते के साथ चूड़ीदार और ब्रोकेड दुपट्टा पहनें। इसके साथ झुमके और कोल्हापुरी चप्पल के साथ इसे कंप्लीट करें।

4 of 6
इंडो-वेस्टर्न लुक - फोटो : instagram
इंडो-वेस्टर्न लुक

अदिति के सिग्नेचर इंडो-वेस्टर्न स्टाइल को अपनाते हुए आप प्लाजो के साथ लॉन्ग जैकेट स्टाइल कुर्ता पहन सकती हैं। चाहें तो तस्वीर के जैसा कॉ-ऑर्ड सेट भी आप कैरी कर सकती हैं। यदि आपके पास तिरंगे वाली जैकेट है तो अपने लुक के साथ उसे ही कैरी करें। वरना लुक को साधारण भी रख सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
सिंपल सलवार सूट - फोटो : instagram
सिंपल सलवार सूट

यदि आपके पास सिंपल सा सफेद रंग का सलवार-सूट है, तो उससे बेहद विकल्प कुछ हो ही नहीं सकता। अपने सफेद या हल्के रंग के सूट के साथ बनारसी दुपट्टा कैरी करें। मिनिमल मेकअप और ट्रेडिशनल ज्वेलरी से इस लुक को और आकर्षक बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऐसा रखें मेकअप - फोटो : इंस्टाग्राम
ऐसा रखें मेकअप

 अदिति की तरह लुक रखना चाहते हैं तो अपना मेकअप को हल्का और क्लासिक रखें। लिपस्टिक के लिए रेड या न्यूड लिपस्टिक का इस्तेमाल करें। वहीं अपने बालों को स्लीक बन या खुले वेव्स में स्टाइल करें। इस गणतंत्र दिवस पर पारंपरिक लेकिन ट्रेंडी लुक अपनाकर आप अदिति राव हैदरी के स्टाइल का परफेक्ट उदाहरण बन सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें