फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zeenat Aman: फीस के मामले में जीनत अमान ने लग्जरी ब्रांड्स को लगाई फटकार, बोलीं- मैं अपनी कीमत जानती हूं

Tue, 23 Jul 2024 06:07 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जीनत अमान - फोटो : इंस्टाग्राम @thezeenataman
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा जीनत अमान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे बिना किसी लाग-लपेट के अपनी बातों को अपने फैंस के सामने रखती हैं। उनका यही बेबाक अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद भी आता है। आज अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से बड़े ब्रांड्स को फटकार लगाते हुए एक लंबा सा पोस्ट लिखा है। जीनत का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है। आइए जानते हैं उन्होंने अपने पोस्ट में क्या कुछ कहा है--

 
विज्ञापन

2 of 5
जीनत अमान - फोटो : इंस्टाग्राम @thezeenataman
जीनत अमान को इंस्टाग्राम पर काफी लोग फॉलो करते हैं। आज अभिनेत्री ने एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा है, 'मैं आपको धन्यवाद देना चाहती हूं, लेकिन मैं धन्यवाद नहीं दूंगी। आप मुझे फैशन आइकॉन और स्टार तो कहते हैं, लेकिन जब फीस देने की बारी आती है तब आप मुझे कम फीस देने की कोशिश करते हैं। आप चाहते हैं कि मैं कम पैसों में आपके लिए काम करूं। 
विज्ञापन

3 of 5
जीनत अमान - फोटो : इंस्टाग्राम @thezeenataman
जीनत अपनी बात जारी रखते हुए आगे लिखती हैं, 'शायद मुझे मेरी सही कीमत का अंदाजा नहीं हो, लेकिन मैं कम कीमत का अंदाजा लगा लेती हूं। आप दूसरे स्टार्स के द्वारा रिजेक्ट होने के बाद अपने प्रोडक्ट को मेरे पास लाते हैं और चाहते हैं कि मैं आपके साथ काम करूं तो यह मैं नहीं कर सकती हूं। आप किसी आयोजन के लिए मुझे आखिरी मिनट में आमंत्रण देते हैं तो मैं उस आमंत्रण को भी स्वीकार नहीं करूंगी'। 

4 of 5
जीनत अमान - फोटो : इंस्टाग्राम @thezeenataman

सोशल मीडिया पर जीनत अमान का यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। उनके फैंस उनकी हिम्मत की दाद दे रहे हैं। जीनत लिखती हैं, 'अगर आप मुझे फैशन आइकन कहते हैं तो फिर मुझे मेरी फीस देने से आप क्यों हिचकते हैं। अगर आप लोगों में से किसी के साथ ऐसा कुछ हुआ है तो उसे यहां आप मेरे संग साझा कर सकते हैं'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जीनत अमान - फोटो : इंस्टाग्राम @thezeenataman
जीनत अमान ने अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरों को भी अपने इस पोस्ट के संग साझा किया है। वे बेहद स्टाइलिश ड्रेस और बड़े से धुप के चश्मे में नजर आ रही हैं। जीनत कहती हैं, 'मैं पिछले 70 साल से बॉलीवुड में काम कर रही हूं और मैं बिजनेस को अच्छी तरह समझती हूं। मैं अपनी कीमत को किसी के लिए कम नहीं कर सकती हूं'। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें