जाकिर खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इसी महीने की 10 तारीख से सोनी चैनल पर शुरू हुआ कॉमेडी शो ‘आपका अपना जाकिर’ अपने फॉर्मेट को लेकर कुछ खास असर नहीं छोड़ पाया। इस शो को वही समय और दिन दिया गया जो कभी देश के बड़े कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो का हुआ करता था। लेकिन, लेखकों की जरूरत से ज्यादा बड़ी फौज और कॉमेडी में कुछ नया न सोच पाने की मुश्किलों के चलते जाकिर खान इस शो में अपनी खुद की ही हंसी उड़ाते दिख रहे हैं। उनका दर्शकों से सीधा दिखने वाला संवाद इस शो में कहीं नजर नहीं आया।