शिबानी दांडेकर
- फोटो : इंस्टाग्राम @shibaniakhtar
शिबानी दांडेकर का जन्म 27 अगस्त 1980 में हुआ था। अपनी पढ़ाई पूरी कर काम की तलाश में शिबानी 2001 में न्यूयॉर्क चली गई थीं। न्यूयॉर्क में अभिनेत्री ने अमेरिकन टीवी शो से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने तीन टेलीविजन शो नमस्ते अमेरिका, वी देसी और एशियन वैरायटी को होस्ट किया। बतौर होस्ट शिबानी रातोंरात स्टार बन गई थीं। हालांकि, शिबानी का जीवन तब बदला, जब उनकी जिंदगी में प्यार की एंट्री हुई और उन्होंने अपने प्यार फरहान अख्तर से शादी रचाई।