Dhanashree Verma Net Worth: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से तलाक के बाद धनश्री वर्मा सुर्खियों में हैं। इन दिनों वह शो 'राइज एंड फॉल' में अच्छा कर रही हैं। आइए जानते हैं उनकी नेटवर्थ कितनी है?
हाल ही में धनश्री वर्मा का क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ तलाक हुआ है। इसके बाद से वह लगातार सुर्खियों में बनी हुईं हैं। तलाक के बाद उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। अलग होने के बाद युजवेंद्र चहल ने कहा था कि धनश्री का घर उनके नाम से चलता है। आइए जानते हैं धनश्री वर्मा का इंकम सोर्स क्या है और उनके पास कुल कितनी संपत्ति है?
विज्ञापन
2 of 6
धनश्री वर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @dhanashree9
इन कामों के लिए मशहूर हैं धनश्री
धनश्री वर्मा ने कोरियोग्राफर, डांसर और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर के तौर पर अपनी पहचान बनाई है। वह यूट्यूब चैनल पर अपने कंटेंट की वजह से काफी मशहूर हुई हैं। धनश्री वर्मा अपनी डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इस पर कई लाइक्स और व्यूज आते हैं। बताया जाता है कि सोशल मीडिया से उनकी अच्छी कमाई होती है। ब्रांड रील के लिए वह लाखों में रुपये लेती हैं।
विज्ञापन
3 of 6
धनश्री वर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @dhanashree9
धनश्री वर्मा की नेटवर्थ
खबरों के मुताबिक धनश्री वर्मा की नेटवर्थ 24 से 25 करोड़ रुपये है। उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा डांस और सोशल मीडिया पर ब्रांड एंडोर्समेंट से आता है। कोरियोग्राफी से भी उनकी कमाई होती है। उनके यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर अच्छी फैन फॉलोइंग है। धनश्री वर्मा अपने फैशन और आउटफिट के जरिए सुर्खियों में रहती हैं। कई लड़कियां उनके फैशन को कॉपी करती हैं।
पॉपुलर शो में आ रहीं नजर
धनश्री वर्मा इन दिनों शो राइज एंड फॉल में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ रही हैं। शो को काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें धनश्री वर्मा लोगों का ध्यान खींच रही हैं।
विज्ञापन
5 of 6
धनश्री वर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @dhanashree9
तेलुगु फिल्मों में डेब्यू
धनश्री वर्मा ने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में भी नजर आने वाली हैं। वह जल्द ही फिल्म 'अकसम दाति वास्तव' का हिस्सा होंगी। वह इस फिल्म में डांस करती हुई नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ कोरियोग्राफर यश और मलयालम अभिनेत्री कार्तिका मुरालीधरन भी होंगी।
निजी जिंदगी
निजी जिंदगी की बात करें तो धनश्री वर्मा ने भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ साल 2020 में शादी की थी। डेढ़ साल बाद दोनों तलाक के जरिए अलग हो गए। तलाक के बाद दोनों ने एक दूसरे पर कई आरोप लगाए हैं।