मराठी फिल्म ' येक नंबर ' 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने लिए तैयार है। मुंबई में इस फिल्म का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर बुधवार 25 सितंबर को एक भव्य कार्यक्रम में लॉन्च किया गया। इस दौरान वहां राज ठाकरे के साथ अभिनेता आमिर खान, फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी, आशुतोष गोवारिकर, साजिद नाडियाडवाला, वर्धा नाडियाडवाला और साजिद खान जैसी जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं।