पिछले दिनों लंबे समय से टीवी का सबसे चर्चित शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई थी। एक्टर शहजादा धामी और एक्ट्रेस प्रतीक्षा हॉनमुखे को शो से अचानक बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। दोनों ही शो के अहम किरदारों में से एक थे। अब नए अरमान को भी लोगों ने पसंद कर लिया है और उनका किरदार भी दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।