कहानी के बाद जो सबसे अहम हिस्सा होता है, वो है फिल्म का वीएफएक्स। आज के दर्शकों को फिल्मों में शानदार वीएफएक्स की चाहत होती है। तो आज के इस लेख में हम आपको साल 2024 की उन फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिनके वीएफएक्स की काफी प्रशंसा हुई थी।
जैसे हिंदी सिनेमा का रंग रूप बदल रहा है, वैसे-वैसे दर्शकों की पसंद में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। दर्शक अब सिनेमाघरों का रुख किसी बड़े स्टार के नाम या गाने को देखकर नहीं करते हैं बल्कि फिल्म की कहानी इसमें अहम किरदार निभाती है। हालांकि, कहानी के बाद जो सबसे अहम हिस्सा होता है, वो है फिल्म का वीएफएक्स। आज के दर्शकों को फिल्मों में शानदार वीएफएक्स की चाहत होती है। तो आज के इस लेख में हम आपको साल 2024 की उन फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिनके वीएफएक्स की काफी प्रशंसा हुई थी।
विज्ञापन
2 of 7
फाइटर
- फोटो : सोशल मीडिया
फाइटर
ऋतिक रोशन की फाइटर ने इस साल बॉक्स ऑफिस पर अपनी पहली ओपनिंग की थी। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। बात करें कलेक्शन की तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 355.4 करोड़ रुपये का वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन किया था। फिल्म में फाइटर प्लेन के सीन्स को दिखाने के लिए काफी अच्छे वीएफएक्स इस्तेमाल किए गए थे।
विज्ञापन
3 of 7
फिल्म 'मुंजा'
- फोटो : इंस्टाग्राम@sharvari
मुंजा
दिनेश विजन की हॉरर कॉमेडी फिल्म मुंजा 2 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसे मैडॉक फिल्म्स के तहत बनाया गया था। फिल्म में शरवरी, अभय वर्मा, सत्यराज और मोना सिंह आदि कलाकार थे। इसे फैंस का भी खूब प्यार मिला था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 101.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म में मुंजा के किरदार को बनाने के लिए काफी अच्छे वीएफएक्स इस्तेमाल किए गए थे। बच्चों को यह फिल्म काफी पसंद आई थी।
4 of 7
कल्कि 2898 एडी
- फोटो : सोशल मीडिया
कल्कि 2898 एडी
प्रभास की ब्लॉकबस्टर फिल्म कल्कि 2898 एडी ने सिनेमाघरों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। फिल्म में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण समेत सभी कलाकारों के अभिनय की जमकर तारीफ हुई थी। यही नहीं, फिल्म के वीएफएक्स की भी काफी तारीफ की गई थी। अच्छी तकनीक से बने वीएफएक्स ने प्रशंसकों को काफी आकर्षित किया था।
विज्ञापन
5 of 7
स्त्री 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्त्री 2
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। आईएमडीबी की रिपोर्ट के मुताबिक, इसका वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन 858.4 करोड़ रहा है। फिल्म में सरकटे के किरदार से लेकर भेड़िया तक के सीन को दिखाने के लिए मेकर्स ने काफी अच्छे वीएफएक्स का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन
6 of 7
भूल भुलैया 3
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
भूल भुलैया 3
कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक थी। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। 150 करोड़ में बनी इस फिल्म का वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन 396.7 करोड़ बताया गया है। फिल्म के वीएफएक्स की भी खूब तारीफ हुई थी। मंजुलिका के दृश्य को दिखाने के लिए काफी अच्छे वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया था।
सिंघम अगेन
रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। हालांकि, फिल्म के वीएफएक्स की खूब तारीफ हुई थी। उड़ती गाड़ियों के सीन को दिखाने के लिए मेकर्स ने अच्छे वीएफएक्स का इस्तेमाल किया था।