फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 2 Box Office Collection Day 23: 23वें दिन घटी ‘पुष्पा 2’ की कमाई, लेकिन इन फिल्मों से फिर भी रही आगे

Fri, 27 Dec 2024 09:36 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pushpa 2 Box Office Collection Day 23: अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है। आइए जानते हैं फिल्म ने 23वें दिन कितना कलेक्शन किया।
 
विज्ञापन
1 of 5
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर लगातार 23 दिनों से अपनी पकड़ बनाए हुई है। जहां यह फिल्म 23 दिनों के बाद भी हालिया रिलीज ‘बेबी जॉन’ से अधिक कमाई कर रही है। वहीं, एक सप्ताह पहले रिलीज हुई ‘मुफासा’ ने इसकी आंधी के सामने अपने पंजे बॉक्स ऑफिस पर गड़ाए हुए है। आइए जानते हैं पुष्पा ने आज बॉक्स ऑफिस से कितना कलेक्शन किया और बॉक्स ऑफिस पर किन फिल्मों से आगे है। 

 
विज्ञापन

2 of 5
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
23वें दिन का कलेक्शन
‘पुष्पा 2’ रिलीज के 23वें दिन भी ठीक-ठाक कलेक्शन किया है। ‘पुष्पा 2’ ने बॉक्स ऑफिस से आज 5.91 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म वरुण धवन की हालिया रिलीज ‘बेबी जॉन’ से अच्छा कलेक्शन कर रही है।
Baby John Box Office: 'वरुण धवन को रिटायरमेंट ले लेना चाहिए', बेबी जॉन के खराब प्रदर्शन पर केआरके ने ली चुटकी

 
विज्ञापन

3 of 5
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
‘मुफासा’ और ‘बेबी जॉन’ से ज्यादा कर रही कलेक्शन
आज के दिन ‘मुफासा’ ने 4.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं, वरुण धवन की ‘बेबी जॉन’ ने रिलीज के तीसरे दिन महज 2.33 करोड़ रुपये कलेक्शन किया। ‘पुष्पा 2’ ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में इन दोनों को लगातार पछाड़ा है।
Baby John Box Office Day 3: तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कुचली गई बेबी जॉन, वरुण के करियर पर लगा एक और ग्रहण

 

4 of 5
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@mythriofficial
‘पुष्पा 2’ का कुल कलेक्शन
‘पुष्पा 2’ ने बॉक्स ऑफिस से अब तक कुल 1126.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने पहले सप्ताह में 725.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे सप्ताह में इसने 264.8 करोड़ रुपये जोड़े। वहीं, अगर आज की कमाई को छोड़ दे तो फिल्म ने अब तक तीसरे हफ्ते में कुल 129.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
‘पुष्पा द राइज’ के तीसरे हफ्ते का कलेक्शन
‘पुष्पा’ के तीसरे हफ्ते के कलेक्शन की बात करें तो इसने तीसरे सप्ताह में 36.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, फिल्म का कुल कलेक्शन भारत में 267.55 करोड़ रुपये था और विश्वभर में इसने 350.1 करोड़ रुपये कमाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें