फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2024: कृष्णा-गोविंदा का झगड़ा खत्म, पीएम मोदी से मिले सितारे; जेहन में बस गईं साल की ये 10 तस्वीरें

Tue, 31 Dec 2024 10:09 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Year Ender 2024: साल 2024 में मनोरंजन जगत की कई घटनाओं ने फैंस को आकर्षित किया। इनमें अंबानी की शादी, कृष्णा-गोविंदा का फिर मिलना और पीएम मोदी की कपूर परिवार से मुलाकात के पल शामिल हैं। चलिए एक नजर डालते हैं इस साल की 10 बेहतरीन तस्वीरों पर...
विज्ञापन
1 of 11
साल भर की खूबसूरत यादें - फोटो : अमर उजाला
साल 2024 अब अलविदा कहने वाला है। यदि आपसे पूछा जाए कि आपका यह साल कैसा रहा तो आपकी आंखों के सामने कई तरह की यादगार तस्वीरें और खूबसूरत पल आ जाएंगे। मनोरंजन जगत में भी यह साल काफी मजेदार रहा। इस साल की कई बेहतरीन यादें और तस्वीरें हैं, जिन्होंने दर्शकों को हंसाया भी, रुलाया भी और थिरकने के लिए मजबूर भी किया। चलिए एक नजर डालते हैं इस साल की उन 10 तस्वीरों पर, जो लोगों के जेहन में बस गईं...
विज्ञापन

2 of 11
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh
दिलजीत दोसांझ का दिल लुमिनाटी टूर
दिलजीत दोसांझ ने आधिकारिक तौर पर 2024 के वैश्विक देसी आइकन के रूप में अपनी जगह बनाई। उनका दिल-लुमिनाटी टूर सिर्फ एक संगीत कार्यक्रम नहीं था, यह एक अनुभव था। भारत से लेकर यूके और यहां तक कि कनाडा तक, दिलजीत के शो में फैंस से खचाखच भरे मैदान, नम आंखों वाले प्रशंसक देखने को मिले। कई इवेंट से बेहतरीन तस्वीरें और किस्से भी सामने आए। दिलजीत के एक शो के दौरान एड शीरन अपने गिटार पर पंजाबी ट्रैक पर बजाते हुए मंच पर चले गए, जो सबसे यादगार पल बना।
विज्ञापन

3 of 11
लापता लेडीज - फोटो : इंस्टाग्राम
"लापता लेडीज' का जलवा
किरण राव की लापता लेडीज सिर्फ एक और बॉलीवुड फिल्म नहीं थी, यह एक मास्टरपीस थी। ग्रामीण भारत पर आधारित दो लापता महिलाओं की कहानी वाली फिल्म ने विश्व स्तर पर दिलों को छू लिया। इसकी कहानी बेहद साधारण और गहरी थी, जिसमें हास्य और व्यंग्य के साथ समाज को आईना दिखाने का काम किया गया। इस साल यह ऑस्कर में भारत की आधिकारिक एंट्री भी बनी। हालांकि, अब यह ऑस्कर रेस से बाहर हो चुकी है।

4 of 11
हीरामंडी: द डायमंड बाजार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'हीरामंडी' की चमक
अगर बॉलीवुड ने सिनेमाघरों पर राज किया तो ओटीटी ने फैंस लिविंग रूम पर राज किया। संजय लीला भंसाली की डेब्यू सीरीज 'हीरामंडी' अपने भव्य सेट, वेशभूषा और दिलचस्प कहानी के साथ एक विजुअल ट्रीट थी। इस सीरीज ने कई सितारों को एक साथ स्क्रीन पर दिखाया। सीरीज के जरिए फरदीन खान, मनीषा कोइराला और संजय लीला भंसाली ने ओटीटी डेब्यू किया। इसकी कहानी ने दर्शकों के रौंगटे खड़े कर दिए।
विज्ञापन

5 of 11
गोविंदा और कृष्णा अभिषेक - फोटो : यूट्यूब
कृष्णा-गोविंदा रियूनियन
मनोरंजन और टेलीविजन इंडस्ट्री ने 2024 में एक दिल को छू लेने वाला पल देखा, जब गोविंदा और कृष्णा अभिषेक ने अपने लंबे समय से चले आ रहे झगड़े को खत्म कर दिया। मामा-भांजे की जोड़ी द ग्रेट इंडियन कपिल शो के दौरान गले मिली, जिससे आरती सिंह की आंखों में आंसू आ गए। इससे पहले गोविंदा आरती सिंह की शादी में उन्हें आशीर्वाद देने पहुंचे थे। कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह अपने मामा को वहां देखकर बहुत खुश हुए। दोनों ने अपने सात साल के झगड़ें को समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

6 of 11
सलमान, आमिर, शाहरुख - फोटो : इंस्टाग्राम
तीनों खान का डांस
इस साल अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के समारोह ने दुनियाभर के लोगों को आकर्षित किया। यह अब तक की सबसे महंगी और यादगार शादी बनी, जिसमें हॉलीवुड के बड़े सितारों ने भी शिरकत की। साथ ही इस शादी का सबसे आकर्षित पल रहा तीनों खान की परफॉर्मेंस का। फैंस उस समय खुशी से झूमने लगे जब स्टेज पर आमिर खान, शाहरुख खान और सलमान खान ने एक साथ डांस किया और अंबानी परिवार को भी थिरकने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

7 of 11
सिंगर रिहाना-जस्टिन बीबर - फोटो : एक्स (ट्विटर)
हॉलीवुड सितारों का भारत आगमन
इस साल मनोरंजन जगत के कई हॉलीवुड सितारे भारत आए और यहां की इंडस्ट्री की तारीफ भी की, जिससे विदेशों में भी भारत का खूब मान बढ़ा। अंबानी की शादी में किम कार्दशियन, क्लोई कार्दशियन और रिहाना जैसी हॉलीवुड हस्तियां आईं। वहीं, एड शीरन भी भारत दौरे पर आए थे। इसके साथ ही हाल ही में दुआ लिपा भी कॉन्सर्ट के लिए भारत आईं और लोगों का दिल जीता।

8 of 11
पीएम मोदी के साथ कपूर परिवार - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
पीएम मोदी से बॉलीवुड सितारों की मुलाकात
इस साल बॉलीवुड के शोमैन कहे जाने वाले दिवंगत अभिनेता राज कपूर की 100वीं जयंती के मौके पर कुछ खास यादें बनीं। कपूर परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की थी, जिसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थीं। कपूर परिवार ने पीएम मोदी के साथ तस्वीरें भी खिचवाईं। इनमें एक तस्वीर बेहद खास रही, जिसमें सभी लोग मौजूद रहे। इस तस्वीर में पीएम मोदी के साथ नीतू कपूर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, बबीता कपूर, रिद्धिमा कपूर, करीना कपूर, सैफ अली खान, आदर जैन, मनोज जैन, अनीसा मल्होत्रा और अन्य सितारे मौजूद रहे।

9 of 11
नागार्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम
नागार्जुन का वायरल वीडियो
जून में नागार्जुन के बॉडीगार्ड द्वारा मुंबई एयरपोर्ट पर एक दिव्यांग प्रशंसक को धक्का दिए जाने का वीडियो सामने आया था, जिसके बाद ऑनलाइन हंगामा मच गया था। नागार्जुन ने तुरंत इस घटना पर प्रतिक्रिया दी और माफी मांगी। उन्होंने मामले को सुलझाने के लिए प्रशंसक से मुलाकात की।

10 of 11
अपने वैक्स स्टैच्यू के साथ अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम
अल्लू अर्जुन का वैक्स स्टैच्यू
28 मार्च 2024 की शाम को साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने दुबई के मैडम तुसाद संग्रहालय में अपने मोम के पुतले का अनावरण किया था। उन्होंने अपने पुतले के साथ 'पुष्पा' का आइकॉनिक पोज दोहराया और 'पुष्पा' स्टाइल में तस्वीरें खिंचवाई थीं। उनका वैक्स  स्टैच्यू 'पुष्पा' के किरदार 'पुष्प राज' से प्रेरित था।
विज्ञापन

11 of 11
नागार्जुन के साथ नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला - फोटो : एक्स: @NagarjunaAkkineni
नागा चैतन्य-शोभिता की शादी
नागा चैतन्य और सोभिता धुलिपाला का रिश्ता तब चर्चा में आया, जब उनके डेटिंग के दिनों की तस्वीरें ऑनलाइन शेयर की गईं। इन तस्वीरों ने प्रशंसकों को दीवाना बना दिया, जिससे हर कोई उनकी हालिया शादी से पहले उनकी लव स्टोरी के बारे में जानने के लिए उत्सुक हो गया। राणा दग्गुबाती ने अपने टॉक शो के लिए एक नया टीजर शेयर किया, जिसमें उनके डेटिंग के दिनों की तस्वीरें थीं। इसके बाद नागार्जुन ने चैतन्य और शोभिता की शादी का एलान किया। आखिरकार वे 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गए।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें