फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Child Labour Day: अनुजा से लेकर सलाम बॉम्बे तक, बाल मजदूरी पर बनी हैं ये फिल्में, देख कर नम हो जाएंगी आंखें

Thu, 12 Jun 2025 02:05 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

World Day Against Child Labour: बॉलीवुड की कई फिल्में ऐसी हैं जिनमें बाल मजदूरी दिखाई गई है। 'बालश्रम निषेध दिवस' के मौके पर आइए इनके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
बाल मजदूरी पर आधारित फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
आज 12 जून को पूरी दुनिया में 'बालश्रम निषेध दिवस' दिवस मनाया जा रहा है। इस दिवस को मनाने का मकसद 18 साल से कम उम्र के बच्चों को स्कूल भेजना और उन्हें खेल खेलने की आजादी देना है। हिंदी सिनेमा ने इस चीज को समझा है इसलिए उसने बाल मजदूर पर कई फिल्में बनाई हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
शॉर्ट फिल्म 'अनुजा' - फोटो : सोशल मीडिया
अनुजा
हाल ही में हिंदी फिल्म 'अनुजा' रिलीज हुई है। यह शॉर्ट फिल्म है। फिल्म को लोगों ने इतना पसंद किया कि इसे ऑस्कर अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया। हालांकि फिल्म को अवॉर्ड नहीं मिल सका। यह फिल्म बाल मजूदरी पर बनी है। फिल्म में दिखाया गया है कि एक लड़की अपनी छोटी बहन को पढ़ाने के लिए कपड़ा फैक्ट्री में मेहनत करती है। बड़ी बहन की मेहनत तब बेकार हो जाती है जब उसकी छोटी बहन एक जरूरी इम्तेहान को छोड़ देती है।
विज्ञापन

3 of 6
फिल्म 'स्टेनली का डब्बा' - फोटो : सोशल मीडिया
स्टेनली का डब्बा
स्टेनली का डब्बा फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी। इसके निर्देशक अमोल गुप्ते हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि एक बच्चा स्कूल जाने के लिए मजदूरी करता है। फिल्म को काफी सराहा गया था। इस फिल्म में दिव्या दत्ता और पार्थो गुप्ते ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह फिल्म इतनी अच्छी थी कि इसे मिर्ची म्यूजिक अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया था।

यह खबर भी पढ़ें: Goving Namdev: 70 साल के एक्टर संग 31 साल की एक्ट्रेस ने शेयर कीं तस्वीरें, अब कहा- मुझे बताए बिना...

4 of 6
आई एम कलाम - फोटो : फोटो- यूट्यूब
आई एम कलाम
फिल्म 'आई एम कलाम' (2010) बाल मजदूरी पर बनी सबसे अच्छी फिल्मों में से एक है। इसका निर्देशन नीला माधव पंडा ने किया है। फिल्म में दिखाया गया है कि एक बच्चा हाईवे के किनारे होटल पर काम करता है। बच्चे का सपना एपीजे अब्दुल कलाम की तरह बनना है। फिल्म में हर्ष मायर ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म को लोगों ने इतना पसंद किया कि इसे नेशनल फिल्म अवॉर्ड से नवाजा गया।
विज्ञापन

5 of 6
स्लमडॉग मिलेनियर - फोटो : फोटो- यूट्यूब
स्लमडॉग मिलेनियर
'स्लमडॉग मिलेनियर' फिल्म को भारत के दर्शकों ने खूब प्यार दिया। 2010 में रिलीज हुई इस फिल्म में देव पटेल ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म के निर्देशक डेनी बॉयल हैं। फिल्म में मुंबई की झुग्गी झोपड़ियों के साथ बाल मजदूरी भी दिखाई गई है। इसके अलावा फिल्म में बच्चों पर जुल्म भी दिखाया गया है। फिल्म को बाफ्टा और ऑस्कर अवार्ड से नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सलाम बॉम्बे - फोटो : यूट्यूब
सलाम बॉम्बे
'सलाम बॉम्बे' बाल मजदूरी पर बनी बेहतरीन फिल्मों में से एक है। फिल्म 1988 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन मीरा नायर ने किया था। फिल्म में मुंबई की झुग्गी झोपड़ी में बच्चों का बचपन और संघर्ष दिखाया गया है। इसमें शफीक सैयद ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म ऑस्कर अवॉर्ड के लिए नामांकित हुई थी। इसके अलावा फिल्म को नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिल चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें