'बड़े मियां छोटे मियां' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जो इस महीने ईद के अवसर पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म का दर्शक भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जब से अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की 'बड़े मियां छोटे मियां' की घोषणा हुई है, प्रशंसक इसकी तुलना 1998 में रिलीज हुई इसी शीर्षक की फिल्म से कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन और गोविंदा अभिनीत 'बड़े मियां छोटे मियां' फिल्म वाशु भगनानी द्वारा निर्मित और डेविड धवन द्वारा निर्देशित थी। अब लगभग 26 साल बाद जैकी भगनानी 'बड़े मियां छोटे मियां' को सिल्वर स्क्रीन पर लाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन उनका कहना है कि दोनों फिल्में बहुत अलग हैं।